एक्सप्लोरर

लाहौर: हाफिज सईद को अपने पसंदीदा स्थान पर ईद की नमाज का नेतृत्व नहीं करने दिया गया

सईद के आतंकी संगठन जेयूडी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. मुंबई हमलों के बाद सईद को 10 दिसंबर 2008 संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर दिया था.

लाहौर: मुंबई हमलों के सरगना एवं जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को कई बरसों में पहली बार सरकार ने यहां कद्दाफी स्टेडियम में बुधवार को ईद की नमाज का नेतृत्व नहीं करने दिया. हालांकि, यह उसका पसंदीदा स्थान है. इसके बाद, सईद ने यहां अपने जौहर कस्बा स्थित आवास के पास एक स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा की. उसके संगठन जेयूडी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है.

इस घटनाक्रम से करीबी तौर पर जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जेयूडी प्रमुख सईद कद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करना चाहता था लेकिन उसे एक दिन पहले (मंगलवार को) पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ऐसा नहीं करने को कहा था. यदि वह अपनी योजना (ईद की नमाज का नेतृत्व करने) पर आगे बढ़ता है तो सरकार उसे गिरफ्तार कर सकती है. ’’

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद सईद के पास कोई और विकल्प नहीं था और उसने कद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करने की अपनी योजना रद्द कर दी. गौरतलब है कि सईद इस स्टेडियम में कई बरसों से ईद और बकरीद की नमाज का नेतृत्व करता आ रहा था. साथ ही, सरकार उसे पुख्ता सुरक्षा भी मुहैया कराती थी.

अतीत में सईद न सिर्फ नमाज का नेतृत्व करता था, बल्कि इस तरह के धार्मिक उत्सवों पर इकट्ठी भारी भीड़ के समक्ष खासतौर पर कश्मीर के बार में अपने विचार भी प्रकट करता था. मुंबई हमलों के बाद सईद को 10 दिसंबर 2008 संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर दिया था. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे. समझा जाता है कि जेयूडी लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन है, जो मुंबई हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget