एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हाफिज सईद पर शिकंजा, आतंक के लिए पैसा जुटाने के 23 मामलों में केस दर्ज

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ 23 मामलों में केस दर्ज किए गए हैं. हाफिज पर आतंक के लिए पैसा जुटाने का आरोप है.

लाहौर: मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने शिकंजा कसा है. जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ आतंक के लिए पैसा जुटाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है.

पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी विभाग ने कहा कि हाफिज सईद और उसके 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामलों में केस दर्ज किए गए हैं. विभाग का दावा है कि हाफिज सईद ने पांच ट्रस्टों के माध्यम से पैसे इकट्ठे किए और लश्कर ए तैयबा (एलईटी) को दिए. मुंबई आतंकी हमले में एलईटी की भी संलिप्तता रही है. 2008 में हुए इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी.

आतंकवाद-रोधी विभाग ने कहा कि जमात उद दावा (जेयूडी) और फला ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, ''जिस भी संगठन और लोगों का नाम है सभी की संपत्तियों का ब्योरा सरकार को भेजा जाए और उसे जब्त कर लिया जाएगा.''

पाकिस्तान को मिला विश्व बैंक का साथ, मंजूर हुआ 72.2 करोड़ डॉलर का लोन

अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई यूएन के प्रतिबंधों की मुताबिक की गई है. पाकिस्तान की सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) द्वारा पाकिस्तान को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग से निपटने के लिए अपर्याप्त नियंत्रण वाले देशों की 'ग्रे सूची' पर डाल दिया है. आतंकी संगठन लश्कर के संस्थापक सदस्यों में एक हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका दोनों ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN ने बदल दुनिया का नक्शा तो US ने किया विरोध, भारत ने क्या कहा?
UN ने बदल दुनिया का नक्शा तो US ने किया विरोध, भारत ने क्या कहा?
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री, लेकिन दिया क्यों नहीं?
PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री, लेकिन दिया क्यों नहीं?

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget