एक्सप्लोरर

Helicopter Missing: वेनेजुएला बार्डर पर 7 लोगों को ले जा रहा आर्मी हेलीकॉप्टर लापता, गुयाना ने मांगी यूएस से मदद, सर्च ऑपरेशन जारी

Military Helicopter Missing: वेनेजुएला सीमा के पास गुयाना आर्मी का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया जिसमें चालक दल समेत कुल सात लोग सवार थे. ऐसे में हेलीकॉप्टर की खोजबीन जारी है.

Guyana Military Helicopter Missing: गुयाना के 7 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक सैन्य हेलीकॉप्टर वेनेजुएला बार्डर के पास बुधवार (6 दिसंबर 2023) को लापता हो गया. आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ उमर खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान में कहा कि खराब मौसम में उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था. गौरतलब है कि हाल के दिनों में गुयाना और वेनेजुएला के बीच संघर्ष देखने को मिला है. 

सेना प्रमुख ब्रिगेडियर के अनुसार, हेलीकॉप्टर में चालक दल के दो सदस्य पांच वरिष्ठ अधिकारियों को सीमा क्षेत्र की रक्षा करने वाले सैनिकों के निरीक्षण पर ले जा रहे थे, जिस पर वेनेजुएला अपना दावा करता है. गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वह अपने देश की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं. 

हेलीकॉप्टर के लापता होने में वेनेजुएला की भूमिका

यह पूछे जाने पर कि क्या सैन्य हेलीकॉप्टर लापता होने में वेनेजुएला की कोई भूमिका हो सकती है. आर्मी चीफ ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है. उन्होंने कहा, "हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे पता चलता हो कि उस क्षेत्र में वेनेजुएला के विमान ने कोई उड़ान भरी थी."  उन्होंने आगे कहा कि हमारी प्राथमिकता हमारे अधिकारियों की जान बचाना है.

अमेरिकी सरकार करेगा मदद 

उन्होंने कहा कि गुरुवार को फिर से खोज शुरू होने पर अमेरिकी सरकार इसमें मदद करेगी. विमान का वेनेज़ुएला सीमा से लगभग 30 मील (48 किलोमीटर) पूर्व में गायब होना ऐसे समय में हुआ है जब गुयाना और वेनेजुएला के बीच एस्सेक्विबो क्षेत्र को लेकर तनाव बढ़ गया है, जो खनिजों से समृद्ध है और बड़े पैमाने पर तेल भंडार के पास स्थित है. वेनेजुएला इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है और जोर देकर कहता है कि यह स्पेनिश शासन के बाद से देश का हिस्सा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 83 दिन का मिशन, 25 हजार किमी की यात्रा... हिंद महासागर से वापस लौटा चीन का जासूसी जहाज, क्यों बढ़ी हुई थी भारत की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget