एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में पीछे हटने को मजबूर सैन्य बल, 6 राज्यों की राजधानी पर तालिबान का कंट्रोल

अफगानिस्तान में तालिबान की पकड़ मजबूत होती जा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, उसने छह प्रांतों के शहरों पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी तरफ, तालिबान पर अमेरिकी बमवर्षक विमानों के हमले जारी हैं.

अफगानिस्तान में सैन्य बलों और लड़ाकुओं के बीच चले भीषण संघर्ष के बाद तालिबान ने छह राज्यों की राजधानियों पर कब्जा जमा लिया है. तालिबान के नियंत्रण में आनेवाले राज्यों के शहरों में कुंदुज, सर-ए-पुल, उत्तरी सूबे तालकान की राजधानी तालकान, उत्तरी जौजजान प्रांत की राजधानी शेबरगान, पश्चिमी निमरोज प्रांत की राजधानी जजरंज और उत्तरी प्रांत समांगन की राजधानी अयाबेक शामिल हैं.

तालिबान ने छह प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा किया

अयाबेक एक सप्ताह से कम में तालिबान के हाथों आनेवाला पांचवां उत्तरी प्रांत की राजधानी और देश का छठा शहर है. जानकारों का कहना है कि कुंदुज पर तालिबान के लिए नियंत्रण भी सबसे बड़ी कामयाबी और अफगान सरकार के लिए झटका है. कुंदुज का भौगोलिक दृष्टि से काफी महत्व है क्योंकि उसे देश के उत्तरी हिस्से का गेटवे भी कहा जाता है. उत्तरी हिस्से में खनिज का भंडार भी पाया जाता है. यहां से काबुल समेत देश के अन्य बड़े शहरों के लिए हाइवे गुजरते हैं. ताजिकिस्तान की सीमा कुंदूज प्रांत से लगी हुई है. इस शहर की आबादी करीब 2 लाख 70 हजार है. अफीम और हेरोइन की तस्करी मध्य एशिया के देशों में ताजिकिस्तान से लगी सीमा को पार कर की जाती है.

कुंदूज पर नियंत्रण का मतलब है ड्रग्स तस्करी के अहम ठिकानों पर कब्जा. अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद की तरफ से रविवार को जारी बयान में कहा गया, "उनके लड़ाकुओं ने कुंदूज और सर-ए-पुल पर लगातार हमलों के बाद कब्जा हासिल कर लिया है और दोनों प्रांतीय राजधानियों के तमाम सरकारी ठिकानों पर नियंत्रण हो गया है." अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि स्पेशल फौज भी शहर में मौजूद है और हमलावरों से लड़ाई जारी है. काबुल में अमेरिकी दूतावास ने तालिबान को सुझाव दिया है कि उनको अपनी ऊर्जा शांति के लिए समर्पित करना चाहिए न कि सैन्य अभियान के लिए. 

दोनों तरफ से जारी हमले में बच्चों की मौत और बाल अधिकार हनन पर यूनिसेफ ने चिंता जताई है. सोमवार को जारी बयान में उसने कहा, "बच्चों के खिलाफ अत्याचार दिन ब दिन बढ़ रहे हैं. अफगानिस्तान लंबे समय से बच्चों के लिए दुनिया की सबसे खराब जगह है." उसने लड़ाई में शामिल सभी पक्षों से बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया है. दूसरी तरफ, फौजों की वापसी के बाद भी तालिबान पर अमेरिकी बमवर्षक विमानों के हमले जारी हैं.

तालिबान और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच रस्साकशी

अफगान के ज्यादातर देहाती इलाके तालिबान के कब्जे में पहले ही आ चुके हैं. हालांकि, शहरों की सुरक्षा के लिए सरकारी फौज की कोशिश जारी है. मुल्क में जारी युद्ध के हालात को देखते हुए ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान छोड़ने की सलाह दी है. उसने अफगान के दो टुकड़ों में विभाजित होने की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है और कहा है कि अफगान में वर्षों युद्धग्रस्त जैसी स्थितियां रह सकती हैं.

फ्रांस: रेस्टोरेंट्स, ट्रेन और बस में जाने के लिए दिखाना होगा वैक्सीन पास, 54% से ज्यादा आबादी को लग चुका है टीका

Marburg Virus: पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में मिला जानलेवा मारबर्ग वायरस का पहला केस, जानें इसके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget