एक्सप्लोरर

Ghana Explosion: घाना में विस्फोट, 17 लोगों की मौत, 59 लोग जख्मी

Ghana: पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाना में गुरुवार को एक मोटरसाइकिल और विस्फोटक ले जा रहे एक ट्रक के टकरा जाने के बाद भीषण धमाका हुआ. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Ghana Explosion: घाना में एक भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 59 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक घाना में गुरुवार को एक मोटरसाइकिल और विस्फोटक ले जा रहे एक ट्रक के टकरा जाने के बाद भीषण धमाका हुआ. इस भीषण हादसे में 17 लोगों की जान चली गई है. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से पश्चिमी घाना (Western Ghana) के एक छोटे से शहर अपियेट (Apiate) को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इलाके में काम करने वाले और विस्फोट की आवाज सुनने वाले लोगों ने मीडिया को बताया कि विस्फोट की वजह से कई इमारतें ढह गई है जिसमें कई लोग और जानवर मलबे में फंस गए.

घाना में विस्फोट में 17 लोगों की मौत

पुलिस ने कहा कि ज्यातादर पीड़ितों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पतालों और क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है. पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि इमरजेंसी सेवा के कर्मचारियों को एक्टिव कर दिया गया है. लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा, एनएडीएमओ (NADMO) और एम्बुलेंस सेवा (Ambulance Service) सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए आसपास के शहरों में चले जाएं. अपियेट में करीब 10 हजार की आबादी है. यहां ज्यादातर लोग किसान और खनिक हैं. लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

ये भी पढ़ें: Corona Vaccine: ऑस्ट्रिया में फरवरी से अनिवार्य होगा वैक्सीनेशन, शॉट नहीं लेने पर 600 यूरो का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूत्रों के मुताबिक ट्रक में लदे विस्फोटकों को चिरानो गोल्ड माइन्स द्वारा संचालित एक नजदीकी खदान में पहुंचाया जा रहा था. अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. घाना में हाल के वर्षों में गैस विस्फोटों में कई लोगों की जान चली गई थी. साल 2015 में राजधानी अकरा में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. ये विस्फोट तब हुआ था जब सैकड़ों लोग भारी बारिश की वजह से गैस स्टेशन के पास ठहरे थे. इसी महीने में देश के अशांत क्षेत्र में आग लगने की घटना में भी कई लोगों की जान चली गई थी.

ये भी पढ़ें: Unemployment: ILO रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा- इस साल वैश्विक स्तर पर बेरोजगारों की संख्या 20.7 करोड़ तक पहुंचेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget