एक्सप्लोरर

Gaza Ceasefire: 471 दिनों बाद हमास की कैद से बाहर आए 3 इजरायली बंधक, गाजा में लौटी शांति की उम्मीद

Hamas Release Hostages: बंधकों को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के वाहनों में चढ़ाया गया, जबकि इस दौरान लड़ाकों की भीड़ हमास के नाम नारे लगा रही थी.

Israel Hamas Ceasefire: गाजा में रविवार (19 जनवरी, 2025) को फिलिस्तीन के ग्रुप हमास ने युद्ध विराम लागू होने के बाद तीन इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया. तीनों ही बंधक महिलाएं हैं. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इजरायल लौटने से पहले तीन महिलाओं को गाजा शहर में आधिकारिक तौर पर रेड क्रॉस को सौंप दिया गया था. उन्हें 471 दिन कैद में बिताने के बाद रिहा किया गया है.

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, तेल अवीव में रक्षा मुख्यालय के बाहर एक बड़ी सी स्क्रीन पर तीन महिला बंधकों को हथियारबंद हमास के लोगों से घिरे एक वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाया गया. वहीं इस मौके पर हजारों इजरायली लोग खुशी मना रहे थे, गले मिल रहे थे और रो रहे थे. बंधकों को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के वाहनों में चढ़ाया गया, जबकि लड़ाकों की भीड़ हमास के नाम के नारे लगा रही थी.

क्या बोला आईडीएफ

इजरायली रक्षा बल आईडीएफ ने कहा कि तीन बंधकों को सौंप दिया गया है और इनकी मेडिकल जांच की जाएगी. सेना ने एक बयान में कहा, "रिहा किए गए तीनों बंधकों को आईडीएफ विशेष बल और आईएसए बल के साथ इजरायली क्षेत्र में वापस भेजा जा रहा है, जहां उनका मेडिकल किया जाएगा."

इस बीच इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट पर बसें इजरायली हिरासत से फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का इंतजार कर रही थीं. हमास ने कहा कि बंधकों के बदले रिहा होने वाले पहले ग्रुप में 69 महिलाएं और 21 टीनएज लड़के शामिल हैं.

कौन हैं रिहा हुईं तीन बंधक महिलाएं

हमास ने जिन तीन महिलाओं को छोड़ा है उनमें 24 साल की रोमी गोनेन का नोवा संगीत समारोह से अपहरण किया गया था, 28 साल की एमिली डमारीर और 31 साल की डोरोन स्टीनब्रेचर को किबुत्ज कफर अजा से अपहरण कर लिया गया था.  

ये भी पढ़ें: Israel Hamas Conflict: 'बंधकों की लिस्ट के बिना सीजफायर नहीं', इजरायल के पीएम नेतन्याहू का हमास को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget