एक्सप्लोरर

France Covid: फ्रांस ने कोविड नियमों में दी बड़ी छूट, अब टीका ले चुके यात्रियों को टेस्ट कराने की जरूरत नहीं

Covid-19: फ्रांस सरकार ने टीका ले चुके यात्रियों के लिए कोविड -19 परीक्षण ( Covid Test) की जरुरत खत्म कर दी है. वैक्सीनेशन (Vaccination) का सबूत ही फ्रांस में आने के लिए पर्याप्त होगा.

Covid-19 in France: कोरोना महामारी से दुनियाभर में दहशत का माहौल है. इस बीच कई देश कोरोना प्रतिबंधों (Corona Restrictions) में ढील दे रहे हैं. फ्रांस में आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट (Covid Test) कराने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि शनिवार से वैक्सीनेशन (Vaccination) का सबूत ही फ्रांस में आने के लिए पर्याप्त होगा. चाहे वो जिस किसी देश से यात्री यहां आ रहे हो. सरकार की ओर से कहा गया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के प्रसार से पहले की स्थिति यात्रियों के लिए बहाल की गई है.

फ्रांस में यात्रियों के लिए कोविड नियमों में छूट

फ्रांस सरकार ने कहा है कि अधिकांश देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) की वजह से महामारी का प्रकोप है. लेकिन वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से जारी है. काफी संख्या लोगों को वैक्सीनेशन दिया जा रहा है. ऐसे में यात्रियों के लिए सिर्फ टीका लेना ही बस जरुरी है. किसी तरह का कोविड टेस्ट अब नहीं किया जाएगा. हालांकि सरकार की ओर से ये भी कहा गया है कि जिन यात्रियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है उन्हें कोविड टेस्ट कराना होगा.

टीका नहीं लेने वाले यात्रियों का होगा टेस्ट

फ्रांस सरकार की ओर से बयान में कहा गया है कि टीका नहीं लेने वाले यात्रियों को कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अभी भी अनिवार्य होगा. हालांकि ग्रीन लिस्ट (Green List) वाले देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर क्वारंटाइन (quarantine) होने की जरुरत नहीं होगी. वहीं ऑरेंज लिस्ट वाले देशों के यात्रियों को टेस्ट कराना होगा. दिसंबर में ओमिक्रोन वेरिएंट के तेजी से प्रसार के बाद फ्रांस में संक्रमण को रोकने के लिए टेस्ट की अनिवार्यता रखी गई थी. फ्रांस में 2 फरवरी से कोविड प्रतिबंधों को धीरे-धीरे काम करना शुरु किया है. पहले चरण में कॉन्सर्ट हॉल, खेल और अन्य कार्यक्रमों के लिए दर्शकों की क्षमता सीमा को 2 फरवरी से खत्म कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: अब कोरोना को मात देगी गठिया की दवा! WHO ने कोविड दवाओं की सूची में किया शामिल

Snake on Plane: मलेशिया में Air Asia के विमान में सांप मिलने से हड़कंप, यात्रा के बीच पायलट ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Video: आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
Embed widget