एक्सप्लोरर

भारत के अलावा ये चार देश 15 अगस्त को हुए थे आजाद, जानें

Independence Day: भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इसके साथ ही 4 ऐसे देश है जो 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुए थे और इसी दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं.

Independence Day on 15th August: भारत इस साल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 15 अगस्त 1947 में देश आजाद हुआ था और तब से हर साल इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है. 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाने वाला केवल भारत ही नहीं है. इसके अलावा 4 ऐसे देश है जो 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुए थे. जिसमें बहरीन, उत्तर और दक्षिण कोरिया, लिकटेंस्टीन और रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो शामिल हैं. 

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में बसा कॉन्गो एक लोकतांत्रिक देश है जो भारत की आजादी के 13 साल बाद 15 अगस्त 1960 में आजाद हुआ था. इससे पहले साल 1880 से लेकर आजादी तक यहां पर फ्रांस का कब्जा था. क्षेत्रफल के हिसाब से कॉन्गो अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है. 

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया  

वहीं उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं. क्योंकि इसी दिन दूसरे विश्व युद्ध के अंत में कोरिया पर 35 वर्षों के जापानी कब्जे और औपनिवेशिक शासन का अंत हुआ था. आजादी के तीन साल बाद कोरिया, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में विभाजित हो गया. 

बहरीन

15 अगस्त 1971 को बहरीन पर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन भी समाप्त हो गया. भारत के स्वतंत्रता प्राप्त करने के दो दशक से भी अधिक समय के बाद बहरीन ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की. हालांकि यह देश इस दिन अपना स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता. 15 अगस्त के बजाय दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा के सिंहासन पर चढ़ने के उपलक्ष्य में इस देश में 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है. यह दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है. लिकटेंस्टीन 1866 में जर्मन शासन से आजाद हुआ था. यह देश साल 1940 से 15 अगस्त को अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मना रहा है. 5 अगस्त 1940 को ही लिकटेंस्टीन सरकार ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित की थी. 

यह भी पढ़ें- चीन ने CIA जासूस को गिरफ्तार करने का किया दावा, अमेरिका ने दिया था बड़ा लालच, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget