एक्सप्लोरर

Zhanna Samsonova Death: मशहूर हेल्थ कॉन्शियस रूसी इन्फ्लुएंसर झन्ना सैमसोनोवा का निधन, स्ट्रिक्ट डाइटिंग बनी मौत की वजह

Russian Food Influencer: वीगन लाइफस्टाइल फॉलो और प्रमोट करने वाली एक रूसी इन्फ्लुएंसर झन्ना सैमसोनोवा का निधन हो गया. रिपोर्ट इशारा कर रही हैं की मौत की वजह भूख और कुपोषण थी.

Russian Food Influencer Zhanna Samsonova: झन्ना डी आर्ट के नाम से मशहूर हेल्थ कॉन्शियस रूसी फूड इइन्फ्लुएंसर झन्ना सैमसोनोवा का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत फलों पर आधारित डाइट पर निर्भर रहने के कारण भूख से हो गई. 

झन्ना कई वर्षों से सोशल मीडिया के जरिये शुद्ध शाकाहारी जीवन शैली की बढ़ावा दे रही थी. उनके खाने में मुख्य रूप से फल, सूरजमुखी के अंकुरित बीज, फलों की स्मूदी और जूस शामिल थे. उनका मानना था इन चीजों से सेहतमंद हुआ जा सकता है. माना जा रहा है कि फलाहार के कारण उनके शरीर पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ा. 

21 जुलाई को हुआ था निधन
झन्ना की मां ने रूसी अखबार वेचेर्नया कजान को बताया कि उनकी बेटी का स्वास्थ्य हैजा जैसे संक्रमण और शाकाहारी आहार के कारण कुपोषण के चलते खराब हो गया. उन्होंने बताया कि वो लोग दक्षिण-पूर्व एशिया में एक दौरे पर गए थे. इस दौरान झन्ना की स्थिति और भी बदतर हो गई, जिसके कारण 21 जुलाई को उनका निधन हो गया. हालांकि, झन्ना की मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

झन्ना ने अपने बारे में बताया था कि वह सिर्फ साधारण खाना खाती है. उनका कहना था, "मुझे अपनी खुद की रेसिपी बनाना और लोगों को स्वस्थ खाने के लिए प्रेरित करना पसंद है.'' 

खुद को यंग रखना चाहती थीं झन्ना  
शाकाहारी जीवनशैली के प्रति झन्ना का लगाव उसके दोस्तों को देखते हुए बढ़ा था जो मानते थे कि शाकाहारी आहार से बढ़ती उम्र पर लगाम लगाई जा सकती है, लेकिन केवल विदेशी फलों के सेवन पर निर्भरता खतरनाक साबित हुई. शरीर को मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो गई.

झन्ना उन लोगों का एक छोटा सा समुदाय भी बनाना चाहती थीं जो उसकी तरह ही जीवनशैली का पालन करते हैं और भारत, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका और थाईलैंड की यात्रा कर रहे हैं. 
 
विशेषज्ञों का मानना है कि उनके सख्त आहार के परिणामों को कम करके नहीं आंका जा सकता. शरीर को स्वस्थ को बनाए रखने के लिए अच्छा पोषण जरूरी है और अगर ऐसा नहीं होता है तो एनीमिया, हृदय की समस्याएं और तंत्रिका तंत्र को नुकसान जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. झन्ना की मौत स्ट्रिक्ट डाइटिंग से होने वाले खतरों को उजागर करती है.

यह भी पढ़ें- इंडियन मसाज से इलाज के नाम पर किया महिला का यौन उत्पीड़न, ब्रिटेन में डॉक्टर को हुई 18 महीने की जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget