एक्सप्लोरर

Explained: क्या है रूस की नई परमाणु मिसाइल 'Sarmat ICBM', जानिये 15 एटम बम वाली सरमत के बारे में सबकुछ

Russia’s New Nuclear Missile Sarmat: रूस द्वारा किए गए परिक्षण में सफल होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमत को बहुत ही खतरनाक और विध्वंसकारी मिसाइल माना जा रहा है.

Russia’s New Nuclear Missile Sarmat: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग दो महीना होने जा रहा है. इन दो महीनों के दौरान रूस ने यूक्रेन पर 700 से ज्यादा मिसाइलें दागे हैं. इन मिसाइलों ने यूक्रेन को काफी हद तक तबाह कर दिया है. फिलहाल रूस की सेना यूक्रेन के कई हिस्सों में घुस चुकी है. 

एक तरफ जहां इस युद्ध में यूक्रेन के हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लाखों लोग अपना देश छोड़ पड़ोसी देशों में प्रवासी की तरह रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ पश्चिम के कईं देशों द्वारा रूस पर लगाए गए कठोर प्रतिबंधों के बीच रूस ने आगे बढ़कर बुधवार को अपनी नई इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 'सरमत' का परीक्षण किया. यह बेहद खतरनाक और विध्वंसकारी मिसाइल है. जो अपने साथ परमाणु हथियार लेकर जा सकती है. 
 
रूसी राष्ट्रपति ने इस मिसाइल की टेस्टिंग पर कहा कि यह परिक्षण अब रूस के दुश्मनों को "दो बार सोचने" के लिए मजबूर करेगा. आइये जानते हैं कि यह मिसाइल क्या करने में सक्षम है और इसे रूस के विरोधियों के लिए खतरा क्यों माना जा रहा है? 

कितनी खतरनाक है रूस की नई मिसाइल

कल रूस द्वारा किए गए परिक्षण में सफल होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमत को बहुत ही खतरनाक और विध्वंसकारी मिसाइल माना जा रहा है. इस मिसाइल के उपर 10 या उससे ज्यादा वॉरहेड्स लगाए जा सकते हैं. साथ ही यह इतना ताकतवर है कि अपने साथ परमाणु हथियार भी लेकर जा सकती है. 

इस मिसाइल को बनाने की शुरुआत साल 2000 में ही कर दी गई थी. यह मिसाइल खासा अपने डिजाइनिंग के लिए भी जाना जा रहा है. दरअसल इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी धोखा दे सकती है. सफल परिक्षण के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिसाइल की ताकत से दुनिया को रूबरू करवाते हुए कहा था कि 'सरमत' का वजन 2000 टन से ज्यादा है और यह दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने में सक्षम है. 

Sarmat ICBM मिसाइल की लंबाई 35.5 मीटर है. इसका व्यास 3 मीटर है. रूस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस मिसाइल के उपर 10 से 15 वॉर हेड लगाए जा सकते हैं. ये कोई अन्य एटम बॉम या परमाणु भी हो सकता है. जिसका मतलब है कि Sarmat ICBM की मदद से एक साथ 15 स्थानों पर हमला किया जा सकता है. 

क्या यह नए ICBM का पहला परीक्षण है?

Sarmat ICBM की टेस्टिंग साल 2021 में होनी थी लेकिन किसी कारणवश यह नहीं हो पाया और कल इसका पहला लॉन्च टेस्टिंग किया गया.  बुधवार को, इसे उत्तर पश्चिम के प्लेसेट्स्क से लॉन्च किया गया था. रूसी समाचार रिपोर्टों के अनुसार, 2022 में रूसी सेना में शामिल होने से पहले मिसाइल के कम से कम पांच और टेस्टिंग की जाएगी. हालांकि कल पहली टेस्टिंग से पहले एक डमी टेस्टिंग भी की गई थी.

ये भी पढ़ें:

Jammu kashmir: पीएम मोदी के दौरे से दो दिन पहले सुजवां में आतंकी हमला, 4 आतंकी ढेर, आर्मी का एक जवान शहीद

अमेरिका, यूक्रेन को देगा 80 करोड़ डॉलर की नई सैन्य मदद, राष्ट्रपति बाइडेन का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल
कौन से हैं वो 8 शहर जहां फूटा ट्रंप का गुस्सा, अमेरिका ने जमकर बरसाए बम, बंदर अब्बास भी लिस्ट में शामिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget