एक्सप्लोरर

सऊदी अरब के पूर्व सुरक्षा अधिकारी का बड़ा दावा, कहा- मेरी हत्या कर सकते हैं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

Ex Saudi Officer Claims: पूर्व वरिष्ठ सऊदी सुरक्षा अधिकारी ने आरोप लगाया कि 2014 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि वह शाह अब्दुल्ला की हत्या कर सकते हैं.

Dubai: अमेरिका और सऊदी अरब के आतंकवाद विरोधी संयुक्त प्रयासों की निगरानी में मदद करने वाले एक पूर्व वरिष्ठ सऊदी सुरक्षा अधिकारी ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप लगाया है कि देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने पिता के शाह बनने से पहले तत्कालीन शाह की हत्या करने की बात कही थी. हालांकि, पूर्व अधिकारी साद अल-जाबरी ने 'सीबीएस न्यूज' द्वारा रविवार को प्रसारित कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में दिए साक्षात्कार में अपने दावे के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं दिया.

खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी कनाडा में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि वह शाह अब्दुल्ला की हत्या कर सकते हैं. उस वक्त प्रिंस मोहम्मद सरकार में किसी वरिष्ठ भूमिका में नहीं थे. शाह अब्दुल्ला के निधन के बाद उनका स्थान जनवरी 2015 में शाह सलमान ने लिया. अल-जाबरी ने इस साक्षात्कार के जरिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को चेतावनी दी कि उनके पास एक वीडियो है जो शाही घराने से जुड़े कई राज और अमेरिका से संबंधित गोपनीय बातों का खुलासा करता है.

"मेरी हत्या कर सकते हैं क्राउन प्रिंस"
अल-जाबरी (62) ने कहा, 'क्राउन प्रिंस तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक वह मुझे मरता हुआ न देख लें क्योंकि वह मेरे पास मौजूद सूचनाओं से भयभीत हैं.' अल-जाबरी ने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को 'मनोरोगी, कातिल' करार दिया.

वहीं, सऊदी सरकार ने ‘सीबीएस न्यूज’ से कहा कि अल-जाबरी ‘‘एक बदनाम पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, जिनका अपने वित्तीय अपराधों को छिपाने के लिए मनगढंत कहानियां गढ़ने और ध्यान भटकाने का एक लंबा इतिहास रहा है. सरकार ने अल-जाबरी के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है और इंटरपोल नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों में वांछित हैं, जबकि अल-जाबरी का दावा है कि उन्होंने यह दौलत शाहों की सेवा के दौरान अर्जित की है.

ये भी पढ़ें-
Pak-AF Border: चमन बॉर्डर पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अफगान शरणार्थियों पर की फायरिंग, ये थी वजह

Viral Video: कैरिबियाई जंगल में क्रेन से उठाए जा रहे विशाल सांप का वीडियो वायरल, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget