एक्सप्लोरर

टेस्ला की कार का इस्तेमाल चीन या कहीं भी जासूसी के लिए हुआ तो कर दूंगा कंपनी बंद- एलन मस्क

टेस्ला की कारों में लगे कैमरों से सुरक्षा को खतरा बताते हुए चीन ने इन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. वहीं एलन मस्क ने कहा कि दुनिया की दोनों सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में दोबारा विश्वास बहाल करने की जरुरत है.

अमेरिका की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि, यदि टेस्ला की कार का इस्तेमाल जासूसी के लिए हुआ तो वह अपनी कंपनी बंद कर देंगे. मस्क की ये प्रतिक्रिया उस खबर के बाद आयी है जिसके अनुसार चीन की सेना ने अपने क्षेत्र में टेस्ला की कारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

टेस्ला ने एक वर्चुअल वार्ता में कहा, "हमारे पास किसी भी सूचना को बहुत गोपनीय रखने के कई कारण मौजूद हैं. टेस्ला के CEO ने कहा कि यदि चीन या कहीं और उनकी कंपनी के वाहन का इस्तेमाल जासूसी के लिए होता है तो टेस्ला को बंद कर दिया जाएगा."

टेस्ला की कारों में लगे कैमरों पर चीनी सेना ने जताई थी आपत्ति

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीनी सेना ने टेस्ला की कारों में लगे कैमरों से उनके परिसर की सुरक्षा को खतरा बताते हुए इनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. टेस्ला पर प्रतिबंध से जुड़ी यह रिपोर्ट्स ऐसे समय में सामने आई हैं जब चीन और अमेरिका के अधिकारी अलास्का में बातचीत कर रहे हैं. जो बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है.

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में विश्वास बहाल करने की जरुरत 

एलन मस्क ने क्वांटम फिजिक्स से जुड़े चीनी विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ हुई वार्ता में इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन को आपस में विश्वास बहाल करने की जरुरत है.

बता दें कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार बाजार है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर यहां बड़ी प्रतिस्पर्धा है. पिछले साल टेस्ला ने चीन में 1,47,445 कारों की बिक्री की थी. जो कि विश्व भर में उसकी कारों की बिक्री का 30 प्रतिशत है. हालांकि, टेस्ला को चीन में घरेलू कार निर्माता कंपनी नियो इंक से तगड़ा कंपटीशन मिल रहा है.

यह भी पढ़ें 

Viral Video: पाकिस्तान में हक मेहर में दुल्हन ने मांगी एक लाख की किताबें, लोग बता रहे हैं 'ट्रेंड सेटर'

भारत आए अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन की राजनाथ सिंह से बातचीत, जानिए क्या हुई डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget