एक्सप्लोरर

एलन मस्क की एंट्री के बाद कितना बदल गया है Twitter? अब तक हुए ये 8 बड़े बदलाव

एलन मस्क ने सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ही बदलाव नहीं किए, बल्कि कंपनी के अंदर भी काफी बदलाव किए, जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की छंटनी है. यहां जानिए ट्विटर में किए गए 8 बड़े बदलाव.

Big Changes In Twitter: एलन मस्क ने कुछ दिनों पहले ही ट्विटर को खरीदा और कार्यभार संभाला. इतने कम दिनों में ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई ऐसे बदलाव किए, जिसनें लाखों यूजर्स को सीधा प्रभावित किया. एलन मस्क ने सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ही बदलाव नहीं किए, बल्कि कंपनी के अंदर भी काफी बदलाव किए, जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की छंटनी शामिल है. इसी के साथ एलन मस्क ने ट्विटर के ब्लू टिक के लिए पेड सर्विस भी शुरू कर दी है, जिसके बाद उनको ट्विटर पर ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. चलिए आपको उन बदलावों के बारे में बताते हैं, जो एलन मस्क ने कंपनी को खरीदने के बाद किए हैं.

एलन मस्क ने ट्विटर में किए 8 बड़े बदलाव

  • एलन मस्क ने कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया. एलन मस्क ने भारतीय मूल के ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर कर दिया. इसी के साथ मस्क ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी कंपनी से बाहर कर दिखाया. बता दें कि ट्विटर को खरीदने से पहले ही मस्क कंपनी के सीनियर अधिकारियों के काम से खुश नहीं थे और उन्होंने पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों पर उनको गुमराह करने का आरोप भी लगाया था.
  • एलन मस्क ट्विटर के नए बॉस हैं और वे अपनी तरीके से ट्विटर को कंट्रोल करना चाहते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों को झटका देने के बाद मस्क ने कंपनी के निचले स्तर के कर्मचारियों की भी छंटनी का फैसला लिया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क कंपनी के आधे से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी प्रक्रिया शुरू भी कर दी है. भारत में भी ट्विटर के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों पर मस्क के फैसले की गाज गिरी. मस्क ने अपने इस फैसले के बचाव में कहा कि कंपनी को रोजाना 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा था और इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है.
  • एलन मस्क के आने से पहले ट्विटर हर किसी के लिए बिल्कुल फ्री था, लेकिन मस्क के मालिक से बनते ही ये भी बदल गया. एलन मस्क ने फैसला लिया कि अब 'ब्लू टिक' के लिए ट्विटर अब 8 डॉलर प्रति माह शुल्क लेगा. पेड सर्विस में वेरिफाइड यूजर्स को काफी नए फीचर्स भी मिलेंगे. जैसे की यूजर्स लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर पाएंगे और लंबा कंटेंट लिख सकेंगे. एलन मस्क का मानना है कि सदस्यता शुल्क ट्विटर को "कंटेंट निर्माताओं को पुरस्कृत करने के लिए एक राजस्व धारा" देगा और कंपनी को विज्ञापनदाताओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के कई फैसलों से कॉर्पोरेट विज्ञापन देने वाली कंपनी नाराज हैं और अब एक पूरे समूह ने कंपनी को एड देने पर विराम लगा दिया है. जनरल मोटर्स, जनरल मिल्स, ऑडी ऑफ अमेरिका, ओरियो निर्माता मोंडेलेज इंटरनेशनल, फाइजर इंक और फोर्ड इस लिस्ट में शामिल कुछ नाम हैं. वहीं, मस्क ने एडवरटाइजर्स को एक ट्वीट में कहा कि वह चाहते हैं कि ट्विटर "सबसे सम्मानित विज्ञापन मंच" हो.
  • एलन मस्क ने ट्विटर के कंटेंट मॉडरेशन में भी बदलाव करने का फैसला लिया है. एलन मस्क ने कहा है कि कंपनी "व्यापक रूप से विविध दृष्टिकोण" के साथ एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल की स्थापना करेगी. उन्होंने कहा था कि कंटेंट संबंधी सभी मुख्य निर्णयों के लिए परिषद जवाबदेह होगी और उस परिषद के बुलाने से पहले कोई खाता बहाली नहीं की जाएगी.
  • द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क कथित तौर पर ट्विटर यूजर्स को पेवॉल के पीछे वीडियो कंटेंट पोस्ट करने की अनुमति देने के लिए एक विकल्प तलाश रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो, वीडियो फीचर ट्विटर एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है जो लोगों को वीडियो पोस्ट करने और यूजर्स को उन्हें देखने के लिए चार्ज करने देगी. 
  • टेस्ला प्रमुख ने अनुरोध किया कि होमपेज ट्विटर की साइट पर लॉग आउट करने वाले यूजर्स को एक्सप्लोर पेज पर पुनर्निर्देशित किया जाए, जो एक वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेंडिंग ट्वीट और समाचार दिखाता है.
  • पैरोडी अकाउंट चलाने वाले यूजर्स के लिए भी एलन मस्क ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया कि अब पैरोडी अकाउंट चलाने वाले यूजर्स को सिर्फ बायो (BIO) में ही 'पैरोडी' नहीं लिखना होगा, बल्कि उन्हें अपने नाम में भी 'पैरोडी' लिखना होगा.

ये भी पढ़ें- दीवालिया होने वाला है Twitter? एलन मस्क को अरबों डॉलर के नुकसान की आशंका, कर्मचारियों को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget