एक्सप्लोरर

लॉकडाउन हटने के बाद 3.2 फीसदी की दर से बढ़ी चीन की अर्थव्यवस्था

आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण और कुछ दूसरे उद्योगों में कामकाज लगभग सामान्य स्थिति में वापस आ गया है. लेकिन बेरोजगारी की आशंका के चलते उपभोक्ता खर्च में कमी आई है.

बीजिंग: कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन को हटाने और काराखानों और दुकानों को फिर से खोलने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था 3.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. चीन के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आर्थिक वृद्धि में आश्यर्यजनक रूप से सुधार हुआ है जबकि इससे पिछली तिमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6.8  प्रतिशत की दर से घटी थी.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन से हुई थी. इसके बाद सबसे पहले अर्थव्यवस्था को वहीं बंद किया गया और इसे खोलने की शुरुआत भी मार्च में सबसे पहले वहीं हुई.

उपभोक्ता खर्च में कमी

ताजा आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण और कुछ दूसरे उद्योगों में कामकाज लगभग सामान्य स्थिति में वापस आ गया है. लेकिन बेरोजगारी की आशंका के चलते उपभोक्ता खर्च में कमी आई है. चीन में सिनेमा और कुछ अन्य व्यवसाय अभी भी बंद हैं और यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

मार्च में आई थी 6.8 फीसदी की कमी

आंकड़े के मुताबिक साल 2019 की तुलना में जनवरी से मार्च 2020 की तिमाही के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था में 6.8 फीसदी की कमी आ गई थी .

चीन 1992 से ही अपनी अर्थव्यवस्था से संबंधित आंकड़े जारी कर रहा है और तब से लेकर जनवरी 2020 से मार्च 2020 की तिमाही पहली ऐसी तिमाही थी, जिसमें चीन की अर्थव्यवस्था को इतना बड़ा झटका लगा. इससे पहले चीन की अर्थव्यवस्था को आखिरी बार बड़ा झटका 1976 में लगा था, जब कम्युनिस्ट नेता माओ-त्सेतुंग की मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें-

Corona Updates: देश में पहली बार एक दिन में आए 32 हजार से ज्यादा मामले, 10 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

गुना में किसान परिवार पर पुलिसिया बर्बरता की पूरी कहानी, डीएम, एसपी और आईजी हटाए गए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget