एक्सप्लोरर

Taiwan Earthquake: इमारतें गिरीं, बिजली गुल, 7.5 की तीव्रता वाले झटकों से हिला ताइवान, 25 साल में आया सबसे भीषण भूकंप

Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप के झटके इतने जोरदार रहे हैं कि ताइपे के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है. हालांकि, भूकंप के बाद पड़ोसी जापान अलर्ट हो गया है.

Japan Tsunami Alert: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार (3 अप्रैल) सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई, जो खतरनाक कैटेगरी में आती है. ये 25 सालों में आया ताइवान में सबसे भीषण भूकंप है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि ताइपे के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई है. भूकंप के झटकों के तुरंत बाद पड़ोसी देश जापान अलर्ट हो गया है और उसने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी. लोगों को निचले इलाकों से जाने को भी कहा गया.

भूकंप के जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी के मारे जाने या फिर घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूकंप की वजह से भूस्खलन और कई जगहों पर इमारतों के गिरने की खबर है. वोलकेनो डिस्कवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे महसूस किए गए हैं. भूकंप की गहराई 35 किमी थी और इसे देश के एक बड़े हिस्से में महसूस किया गया. भूकंप की गहराई की वजह से इसे इसके केंद्र में बहुत तेज महसूस किया गया. 

ताइवान में भूकंप के झटकों का वीडियो

ताइवान ने भी जारी किया सुनामी अलर्ट

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण में रहा. ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन ने भी भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. सीडब्ल्यूए की तरफ से निवासियों को सुनामी का अलर्ट भेजा गया है. इसमें बताया है कि उत्तरी तटीय इलाकों में सुनामी आ सकती है. लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत ऊंचाई वाले इलाकों में चले जाएं. 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद कई और झटके भी महसूस किए गए हैं. इसमें से कुछ भूकंप के झटके 6.5 की तीव्रता वाले रहे. 

जापान में 10 फीट ऊंची सुनामी आने का अलर्ट

वहीं, ताइवान के पड़ोसी देश जापान ने भी भूकंप के जोरदार झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया. जापान की मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने 3 मीटर (10 फीट) ऊंचाई वाली सुनामी की लहरों के आने की चेतावनी जारी की है. जोरदार भूकंप के बाद जापान किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है. सुनामी की चेतावनी जारी होने के साथ ही ओकिनावा के दक्षिणी हिस्से में तटीय क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने को कहा गया. उन्हें यहां से बाहर जाने को कहा गया है, ताकि सुनामी से उनकी जान बचाई जा सके. ताइवान के पास जापान का मियाकोजीमा द्वीप मौजूद है. 

'रिंग ऑफ फायर' से आता है ताइवान में भूकंप

ताइवान प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' के पास स्थित है. इस इलाके में हमेशा ही भूकंप के झटके आते रहते हैं. 'रिंग ऑफ फायर' प्रशांत महासागर के किनारे से शुरू होता है और ये दक्षिण अमेरिका के देश चिली तक फैला हुआ है. इस वजह से इंडोनेशिया से लेकर चिली तक में हमेशा ही जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं. ताइवान भी भूकंप से अछूता नहीं रहा है. 2018 में हुलिएन शहर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 लोग घायल हुए थे. 1999 में आए भूकंप में 2400 लोग मारे गए थे. 

यह भी पढ़ें: Earthquake in Japan: भूकंप के तेज झटकों से फिर हिला जापान, रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget