एक्सप्लोरर

Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

Earthquake in Taiwan: ताइवान (Taiwan) में लगातार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए जाते रहे हैं क्योंकि द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है.

Taiwan Earthquake: ताइवान के पूर्वी तट पर गुरुवार (15 दिसंबर) को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. द्वीप के मौसम ब्यूरो ने बताया कि राजधानी ताइपे में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप छह किलोमीटर की उथली गहराई पर हुलिएन काउंटी के तट से लगभग 30 किलोमीटर दूर आया था. हालांकि, इससे किसी को नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है. 

ताइवान में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं क्योंकि द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है. 6.0 या उससे अधिक तीव्रता के कुछ भूकंप जानलेवा साबित हो सकते हैं. हालांकि, यह बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि भूकंप कहां और कितनी गहराई पर आता है. 

सितंबर में आया था 7.2 तीव्रता का भूकंप 

ताइपे में एएफपी के एक रिपोर्टर ने कहा कि इस साल पिछले भूकंपों की तुलना में राजधानी में झटकों की तीव्रता कम महसूस हुई है. इससे पहले सितंबर में ताइवान के पूर्वी तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था. साथ ही दीवार गिरने, बिजली गुल होने और पानी के पाइप फटने की भी खबरें सामने आई थीं. 

भूकंप की वजह से 300 किलोमीटर के तटीय इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था. वहीं, दक्षिणी काओशुंग शहर में मेट्रो को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था और ताइवान रेलवे प्रशासन ने हुलिएन और ताइतुंग को जोड़ने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका था. 

क्यों आता है भूकंप? 

धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं. ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती है, उसे फॉल्ट लाइन (Fault Line) कहा जाता है. इनके बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स टूटने लगते हैं और अंदर की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता ढूंढती है, नतीजतन भूकंप आता है.

ये भी पढ़ें: 

इस देश की सरकार बच्चे पैदा करने पर दे रही है 2 लाख रुपये, जानें क्या है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget