एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया में भूकंप से कम से कम 19 की मौत, दर्जनों जख्मी

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता सात थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से केवल 10.5 किलोमीटर नीचे था.

जकार्ता: इंडोनेशिया के पर्यटक द्वीप लोमबोक पर आज भूकंप का एक तगड़ा झटका आया जिसमें कम से कम 19 व्यक्तियों की मौत हो गई. भूकंप पास के बाली में भी महसूस किया गया. सप्ताह भर पहले लोमबोक द्वीप पर आये भूकंप में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई. इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को नुकसान पहुंचा. इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता सात थी और इसका केंद्र लोमबोक के उत्तरी क्षेत्र में जमीन से केवल 10.5 किलोमीटर नीचे था. मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अधिकारी डी कर्नावती ने कहा कि सुनामी की चेतावनी तब वापस ले ली गई जब सुनामी की लहरें तीन गांवों में मात्र 15 सेंटीमीटर ऊंची दर्ज की गई. उत्तरी लोमबोक के जिला प्रमुख एन अख्यार ने मेट्रो टीवी को बताया कि बिजली चले जाने से अंधेरा हो गया इसलिए पूरी स्थिति का आकलन नहीं हो पा रहा है लेकिन इसमें कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है. लोमबोक के आपदा अधिकारी इवान अस्मारा ने कहा कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आये. नागरिक उड्डयन निदेशक के अनुसार बाली और लोमबोक हवाई अड्डे पर सामान्य संचालन हो रहा है. इससे पहले भूकंप के बाद लोमबोक हवाई अड्डे से आधे घंटे के लिए लोगों को बाहर निकाल दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

Embed widget