एक्सप्लोरर

China Floods: चीन में भारी बरसात ने मचाई तबाही, 20 की मौत, 19 लोग लापता, सेना कर रही बाढ़ में फंसे लोगों की मदद

Rain In China: पिछले कई दिनों से चीन की राजधानी बीजिंग में हो रही बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है, जिससे अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग लापता हैं. 

Beijing Floods: चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. यहां पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग लापता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है.

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ ने मंगलवार (1 अगस्त) को बताया कि भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशनों को बंद करना पड़ा है. इसके साथ ही फंसे हुए रेल यात्रियों को फिलहाल स्कूलों में रखा गया है. वहीं, उन तक आपूर्ति पहुंचाने के लिए सैन्य हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है. चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भर गया है जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. 

40 घंटों हुई बारिश 

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बीजिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश शुरू हुई, जो करीब 40 घंटों तक चली. भारी बारिश से हालात बेहद बदतर हो गए हैं. राजधानी ​बीजिंग में सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं. ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग लापता हैं. लापता लोगों को लेकर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चल रहा है. 

सेना की मदद से किया जा रहा राहत-बचाव कार्य 

राज्य प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, 26 सैनिकों और चार हेलीकॉप्टरों की एक सैन्य टुकड़ी पश्चिमी बीजिंग के जिले मेंटौगौ में एक रेलवे स्टेशन के आसपास फंसे लोगों की मदद में लगी हुई है. सेना की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को खाद्य पैकेज और जरूरत के सामान पहुंचाए जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सेना की इस टुकड़ी ने मंगलवार तड़के एक 'एयरड्रॉप रेस्क्यू मिशन' शुरू किया है. 

रास्ते में फंसी हुई हैं ट्रेनें

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (31 जुलाई) को बीजिंग में फैंगशान और मेंटौगौ सहित क्षेत्रों को भारी बारिश ने जमकर प्रभावित किया, जिस कारण तीन ट्रेनें अपने रास्ते में फंस गईं. साथ ही कुछ जगहों पर मुख्य सड़कें पानी में बह गईं. गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण बीजिंग और पड़ोसी हेबेई प्रांत रेड अलर्ट पर थे, मौसम विभाग ने पहले ही संभावित बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी थी.

ये भी पढ़ें: Pakistani On India Development: 'भारत हमसे आगे जा रहा है, इसलिए हमें मोहब्बत...' पाकिस्तानी शख्स ने इंडिया के लिए कही ऐसी बात, आपको भी सुननी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन मुद्दों पर होगी बात
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन जरूरी मुद्दों पर होगी बात
NATO Summit 2026: तुर्किए के अंकारा में जुटे 32 देशों के नेता, NATO समिट में क्या होगा सबसे बड़ा फैसला? दुनिया की टिकीं नजरें
तुर्किए के अंकारा में जुटे 32 देशों के नेता, NATO समिट में क्या होगा सबसे बड़ा फैसला? दुनिया की टिकीं नजरें
भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget