एक्सप्लोरर

Dubai Floods: दुबई में आई बाढ़ का क्या है हिंदू मंदिर कनेक्शन? इस्लामिक 'मौसम विशेषज्ञ' फैला रहे हैं अफवाह 

Dubai Floods: दुबई में आई बाढ़ की वजह को कुछ वैज्ञानिक क्लाउड सीडिंग यानी आर्टिफिशियल बारिश मान रहे हैं. दावा है कि सोमवार को क्लाउड सीडिंग के लिए एक विमान उड़ाया गया था.

Dubai Floods: संयुक्त अरब अमीरात में हाल के दिनों आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई. दुबई में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. दुबई में जिधर देखिए उधर पानी ही नजर आ रहा था. दुबई एयरपोर्ट पर पानी भरने के बाद करीब 300 उड़ानों को रद्द करना पड़ा. वहीं सड़क पर पानी भरने की वजह से कारें पानी में डूब गईं, कुछ लोगों की मौत की भी खबरें आई हैं. इसी बीच अब कुछ लोग अफवाह फैलाने में जुट गए हैं कि अबू धाबी में हिंदू मंदिर बनने की वजह से तबाही आई है.

यूएई के पड़ोसी देश ओमान में आई बाढ़ की वजह से 19 लोगों की मौत हुई है. इस तरह की बारिश के बाद अरब के लोगों की चिंता बढ़ गई है, दूसरी तरफ कुछ लोग अब इसका कनेक्शन हाल में अबू धाबी में बने मंदिर से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस बारिश को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, इसी में से एक पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत की तरफ से शेयर किया गया वीडियो है. नायला एक्स हैंडल पर एक रील शेयर की है, जिसमें कहा जा रहा है कि अरब वह धरती हैं, जहां से बुतों को हटाने का काम कई सौ साल पहले हुआ. उसी अरब की धरती पर फिर से बुतों की पूजा की जा रही है यानी मंदिर का निर्माण हुआ है, इससे खुदा नाराज हो गया है.

वायरल वीडियो में नया दावा
वीडियो में कहा जा रहा है कि 14 फरवरी को अबू धाबी में मंदिर का उद्घाटन किया गया है और दुबई में बाढ़ आ गई है. इससे साफ होता है कि यह कुदरत का कहर है. इस वीडियो को शेयर करते हुए नायला इनायत ने लिखा, 'ये इस्लामिक मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि अरब में बाढ़ की वजह अबू धाबी में बना हिंदू मंदिर है. यह उसी तरह है, जैसे लड़कियों के जींस पहनने से भूकंप आ जाता है.'

75 साल बाद हुई दुबई में तेज बारिश
दरअसल, अरब अमीरात में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन बारिश काफी कम होती है. लेकिन इस समय अधिक बारिश की वजह से दुबई बाढ़ की समस्या से झेल रहा है. दुबई के मौसम विभाग का कहा है कि पिछले 75 साल बाद इस तरह की दुबई में बारिश हुई है. साल भर में दुबई में जितनी बारिश होती है, उतनी बारिश एक दिन में रिकॉर्ड की गई है.

यह भी पढ़ेंः India-Pakistan: 'हिंदू पाकिस्तान को खा जाएगा', पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget