एक्सप्लोरर

Dubai Flood: दुबई में क्यों हुई इतनी बारिश? एक्सपर्ट ने बताया, क्लाउड सीडिंग को नहीं मानते वजह

Cloud Seeding: इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के जलवायु वैज्ञानिक फ्रेडरिक ओटो ने कहा कि जलवायु गर्म होने की वजह से दुनिया भर में बारिश बहुत अधिक हो रही है क्योंकि गर्म वातावरण अधिक नमी धारण कर सकता है.

Dubai Downpour: मिडिल ईस्ट के ज्यादातर इलाकों में रेगिस्तान है और यहां पर भयंकर गर्मी पड़ती है लेकिन दुबई में आई बाढ़ ने सभी को चौंका दिया. सड़कें पानी से भरी हुई, स्कूल-कॉलेज, और शॉपिंग मॉल समेत अधिकर जगहें पानी से डूब गईं. सवाल ये कि आखिर इतनी बारिश दुबई में हुई क्यों? कुछ लोग कह रहे हैं कि क्लाउड सीडिंग की वजह से बाढ़ आई लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये वजह नहीं है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विज्ञानियों ने कहा कि क्लाउड सीडिंग के साथ, बारिश हो सकती है, लेकिन यह वास्तव में बारिश या बाढ़ नहीं है. कम से कम ऐसा कुछ नहीं है जिसने संयुक्त अरब अमीरात को भिगो दिया और दुबई में ये स्थिति बनी है.

क्लाउड सीडिंग क्यों नहीं हो सकती वजह?

हालांकि क्लाउड सीडिंग दशकों पुरानी व्यवस्था है लेकिन मौसम विभाग से जुड़े लोगों में इसको लेकर विवादास्पद स्थिति बनी हुई है क्योंकि ये साबित करना कि ये सही से काम करता है, बहुत कठिन है. यूएई में जिस तरह से बाढ़ आई उससे पहले इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी गई. क्लाउड सीडिंग से एक साल में 4 या 5 इंच से कम बारिश हो सकती है, इससे ज्यादा नहीं.

यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक, निजी मौसम विज्ञानी रयान माउ ने कहा, "यह निश्चित रूप से क्लाउड सीडिंग नहीं है. अगर ऐसा क्लाउड सीडिंग के साथ हुआ तो उनके पास हर समय पानी रहेगा. आप हवा से बारिश नहीं पैदा कर सकते और 6 इंच पानी नहीं प्राप्त कर सकते. यह सतत मोशल टेक्नोलॉजी के समान है.”

एक्सपर्ट का मानना है कि दुबई में बारिश का अनुमान कई दिन पहले ही लगा लिया गया था. 6 दिन पहले ही कई इंच बारिश का अनुमान लगाया गया था. उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग को दोष देना पूर्वानुमानों और कारणों की अनदेखी करता है.

इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के जलवायु वैज्ञानिक फ्रेडरिक ओटो ने कहा, “जब हम भारी बारिश के बारे में बात करते हैं तो हमें जलवायु परिवर्तन के बारे में भी बात करने की जरूरत है. क्लाउड सीडिंग पर ध्यान केंद्रित करना भ्रामक है." 

ये भी पढ़ें: UAE में कुदरत का कहर!, बाढ़ में डूबा दुबई, ओमान में 18 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget