एक्सप्लोरर

Draught In England: इंग्लैंड में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, सरकार ने कई हिस्सो में सूखे की आधिकारिक घोषणा की

Draught Declared In England: इंग्लैंड में जलवायु परिवर्तन का साफ असर दिख रहा है. गर्मी और लू के थपेड़ों से जन-जीवन बेहाल है. सरकार ने देश के कई हिस्सों में सूखे की आधिकारिक घोषणा की है.

Draught In England: पूरा ब्रिटेन इन दिनों भीषण गर्मी (Heatwave) की चपेट में है. ब्रिटिश सरकार (British Government) ने शुक्रवार को कहा है कि दक्षिणी, मध्य और पूर्वी इंग्लैंड के कुछ हिस्से लंबे समय तक गर्मी और शुष्क मौसम की चपेट में हैं. इसीलिए इन हिस्सो में सरकार ने आधिकारिक तौर पर सूखे (Draught Declared) की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड को साल 1935 के बाद से सबसे शुष्क मौसम (Dry Weather) का सामना इस साल जुलाई में करना पड़ा, जिसमें महीने भर में औसत वर्षा केवल 35% हुई थी और फिर से अगस्त में भी इंग्लैंड और वेल्स के कुछ हिस्से पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं. 

जल मंत्री ने कहा-लोगों को पानी की कमी नहीं होगी

इंग्लैंड के जल मंत्री स्टीव डबल (Water Minister Steve Double) ने एक बयान में कहा, "सभी जल कंपनियों (Water Companies) ने हमें आश्वस्त किया है कि आवश्यक आपूर्ति अभी भी सुरक्षित है." "हम इस भीषण गर्मी और सूखे से निपटने के लिए पहले से कहीं बेहतर रूप से तैयार हैं, लेकिन हम स्थिति की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे, जिसमें किसानों और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है इसे देखा जाएगा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे."

जल संचय पर दिया जा रहा जोर

जल मंत्री ने कहा कि जल कंपनियां अब सूखाग्रस्त इलाकों में पानी को बचाने के लिए और लोगों की मदद के लिए पूर्व-सहमति वाली सूखा योजनाओं को लागू करना शुरू कर देंगी और सरकार ने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जनता और व्यवसायों के सदस्यों से पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करने का आग्रह किया गया है. इससे पहले  इंग्लैंड में साल 2018 में भी सूखा पड़ा था.

चार दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी

दक्षिणी फ्रांस में विनाशकारी जंगल की आग के बीच इंगलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड और स्कॉटलैंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार से चार दिवसीय हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक हीटवेव के कारण जल आपूर्ति और परिवहन सेवाएं बाधित हो सकती हैं. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से टेम्स नदी का पानी सूख गया है. दूसरी तरफ इंग्लैंड का प्रसिद्ध हरा-भरा ग्रामीण इलाका भी गर्मी की वजह से हरे से पीले रंग में तब्दील हो गया है.

साल 1935 के बाद सबसे अधिक पड़ी गर्मी

बता दें कि साल 1935 के बाद से ब्रिटेन में इस साल जुलाई के महीने में सबसे अधिक शुष्क मौसम रहा. जिसकी वजह से मौसम विभाग ने पहली बार रेड अलर्ट की घोषणा की थी. जुलाई की हीटवेव के कारण, ब्रिटेन में बिजली की भी भारी कटौती की गई. हवाई अड्डे के रनवे और रेल पटरियों को भी गर्मी और बिजली कटौती की वजह से नुकसान पहुंचा था. 

ये भी पढ़ें:

America: पाकिस्तानी महिला ने टिकटॉक पर सुनाई तलाक की कहानी, पूर्व पति ने गोली मारकर की हत्या

South Korea: सैमसंग के वाइस चेयरमैन Lee Jae yong को राष्ट्रपति से मिली माफी, जानिए पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यांमार सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget