एक्सप्लोरर

पढ़ें, किम जोंग उन ने ऐसा क्या किया कि डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ा सलाम

ट्रंप ने रविवार को उत्तर कोरिया की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए परमाणु मिसाइलों के बगैर विशाल सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को सलाम किया.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को उत्तर कोरिया की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए परमाणु मिसाइलों के बगैर विशाल सैन्य परेड आयोजित करने को लेकर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को सलाम किया. अब तक की सैन्य परेडों में उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों की प्रदर्शनी करता रहा है.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘यह उत्तर कोरिया का एक बड़ा और बहुत सकारात्मक कदम है. चेयरमैन किम का शुक्रिया. हम दोनों सभी को गलत साबित करेंगे.’’ ट्रंप और किम ने जून में सिंगापुर में ऐतिहासिक शिखर वार्ता की थी जिससे उत्तर कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु परीक्षणों को लेकर महीनों लंबा गतिरोध खत्म हुआ था.

उत्तर कोरियाई मीडिया ने साधी चुप्पी उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर रविवार को विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया. सियोल की समाचार एजेंसी 'योनहाप' से जुड़े एक सूत्र ने बताया,"उत्तर ने सुबह सैन्य परेड का आयोजन किया था जो पूरी हो चुकी है."

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया या नहीं और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन हुआ या नहीं. उत्तर कोरिया के मीडिया ने इस कार्यक्रम पर चुप्पी साध रखी है. किम जोंग उन की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जून में हुई ऐतिहासिक वार्ता के बाद पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हुआ है.

'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को सैन्य परेड,टॉर्च-लिट रैली और एरिरैंग सामूहिक खेलों को कवर करने के लिए अयोजित किया गया है. सरकारी एयरलाइंस एयर कोयरो इस कार्यक्रम को देखने आने वाले चीनी पर्यटकों के लिए बीजिंग से अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन कर रही है.

ये भी देखें

भारत बंद: विपक्ष कितना बुलंद ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget