एक्सप्लोरर

टैरिफ लागू नहीं हुआ तो टूट सकता है भारत-पाकिस्तान सीजफायर! ट्रंप सरकार ने कोर्ट में ये क्या कह दिया?

India Pakistan ceasefire: ट्रंप प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के सीजफायर को लेकर अमेरिकी अदालत में बड़ा दावा किया है. प्रशासन का कहना है कि इसका कनेक्शन टैरिफ से है.

India Pakistan ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के सीजफायर को लेकर अभी तक कई जगह दावा कर चुके हैं. ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने सीजफायर में अहम भूमिका निभाई थी. अब ट्रंप प्रशासन ने यही दावा अदालत में कर दिया. ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ से जुड़े मामले का बचाव करने के लिए सीजफायर का सहारा लिया है. प्रशासन ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में दावा किया कि अगर टैरिफ से जुड़े नियम नहीं माने गए तो सीजफायर टूट सकता है.

'इंडियन एक्सप्रेस' की एक खबर के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने कोर्ट में अपने टैरिफ के फैसले का बचाव करने के लिए भारत-पाक सीजफायर का सहारा लिया है. प्रशासन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मामले को शांत करने के लिए टैरिफ पॉवर का इस्तेमाल किया गया था. अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत (यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड) में एक बयान दाखिल कर कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के लिए अपने टैरिफ से जुड़े अधिकारों का इस्तेमाल किया था.''

भारत-सीजफायर का कई बार क्रेडिट ले चुके हैं ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है. ट्रंप इस बात का कई जगह पर क्रेडिट ले चुके हैं. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सेना के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हर हमले को नाकाम कर दिया.

ट्रंप के टैरिफ को लेकर दुनिया भर में चर्चा

ट्रंप के टैरिफ को लेकर बनाए नियम की काफी चर्चा रही है. अमेरिका ने चीन समेत कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया था. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया. अमेरिका ने भारत के लिए भी टैरिफ को लेकर नियम बनाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget