एक्सप्लोरर

Iran-Isreal Conflict: 'इजरायल में इतनी ताकत नहीं कि अमेरिका के बिना...', ईरान से जंग को लेकर ट्रंप ने कर दिया बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल अमेरिकी मदद के बिना ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट नहीं कर सकता. ट्रंप ने ईरान को दो सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया.

Iran-Isreal Conflict: ईरान और इजरायल की बीच जंग और तेज हो गई है, जिसकी वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल के पास अमेरिका की मदद के बिना ईरान की सभी परमाणु सुविधाओं को नष्ट करने की क्षमता नहीं है.  

ट्रंप ने ईरान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि मैं ईरान को एक समय सीमा दे रहा हूं और मैं कहूंगा कि दो सप्ताह ज्यादा होंगे. यह देखने का समय है कि लोग अपने होश में आते हैं या नहीं. ट्रंप का यह बयान इशारा करता है कि अमेरिका ईरान पर सख्त कूटनीतिक दबाव बनाना चाहता है और अगर जरूरत पड़ी तो निर्णायक कदम भी उठा सकता है.

क्या युद्धविराम का समर्थन करेंगे ट्रंप? 

ट्रंप ने संकेत दिया कि वह हालात के आधार पर ईरान-इजरायल युद्धविराम का समर्थन कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान अब यूरोप से बात नहीं करना चाहता, बल्कि केवल अमेरिका से बातचीत चाहता है. 

क्या ट्रंप की नीति ओबामा-बाइडेन से अलग है? 

ओबामा प्रशासन ने ईरान के साथ JCPOA (जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन) समझौता किया था, जिसे ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही रद्द कर दिया. बाइडेन प्रशासन ने समझौते को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की, लेकिन ईरान की यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया और इजरायल के जवाबी हमलों के कारण प्रगति धीमी रही. ट्रंप की दो टूक नीति, यानी संधि करो या परिणाम झेलो एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बवाल खड़ा कर सकती है.

इजरायल ने ईरान पर क्यों किया हमला? 

इजरायल ने ईरान पर IAEA  की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए हमला किया था, जिसमें कहा गया था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है. हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच इसको लेकर बातचीत भी चल रही थी, लेकिन वो बेनतीजा साबित हुई. अब ईरान ने साफ कर दिया है कि वो अमेरिका से कोई बात नहीं करेगा. इजरायल के हमले का जवाब देते हुए ईरान भी लगातार तेल अवीव पर मिसाइलें दाग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget