एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: 24 घंटे में कैसे खत्म करा सकते हैं रूस और यूक्रेन का युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने बताया

Donald Trump Claims: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि वह पुतिन और जेलेंस्की से बात कर एक दिन के भीतर जंग खत्म करा देंगे. उन्होंने अपना प्लान भी बताया है.

Russia Ukraine War News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि वह दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद एक दिन के भीतर युद्ध खत्म करने की योजना बना रहे हैं. इससे पहले भी ट्रंप जारी संघर्ष को खत्म करने का दावा कर चुके हैं. 

फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से उनके दावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच बातचीत कराना आसान होगा, क्योंकि दोनों नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि 'मैं ज़ेलेंस्की को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, मैं पुतिन को भी बहुत अच्छी तरह से जानता हूं. मेरे उन दोनों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं'. 

'दोनों देशों को सौदा करना होगा' 

मामला शांत कराने को लेकर ट्रंप ने आगे कहा कि वह ज़ेलेंस्की से कहेंगे कि 'अब और नहीं, आपको एक सौदा करना होगा. वही बात वह पुतिन से भी कहेंगे. ट्रंप ने आगे कहा कि मैं पुतिन से कहूंगा कि यदि आप कोई समझौता नहीं करते हैं तो हम यूक्रेन की पूरी तरह से मदद करेंगे. हम उन्हें अत्याधिक मात्रा में अधुनिक हथियार सौंपेंगे और बस, युद्ध ख़त्म हो जाएगा. 

पुतिन को देंगे चेतावनी 

उन्होंने कहा कि वह ज़ेलेंस्की को बताएंगे कि उन्हें बातचीत करने की ज़रूरत है. उधर पुतिन को चेतावनी देंगे कि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो यूक्रेन को अमेरिका का भरपूर समर्थन मिलेगा. ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी इतिहास में सबसे खतरनाक स्थिति में है. बाइडेन के पास विश्व नेताओं के साथ जुड़ने की क्षमता नहीं है. 

गौरतलब है कि मंगलवार को ही ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को बेवकूफ कहकर संबोधित किया. हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी वह बाइडेन के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडेन को बताया बेवकूफ, कहा- 'वो मेरे पीछे पड़े हैं', देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget