एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप हार स्वीकार करने को तैयार नहीं, ऐसी स्थिति में उठाया जा सकता है यह कदम

फिलहाल ट्रंप के करीबी उन्हें यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं, कि उन्हें औपचारिक रूप से हार को स्वीकार कर लेना चाहिए.

वाशिंगटनः अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी हार स्वीकार नहीं करते, लेकिन राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन की जीत के बाद अब उनके पास बस दो ही विकल्प हैं. पहला वह देश की खातिर गरिमापूर्ण तरीके से हार स्वीकार कर लें या ऐसा नहीं करने पर निकाले जाएं. चार दिन की कठिन मतणना के बाद बाइडेन की जीत के बावजूद ट्रंप अब भी यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि उनकी हार हो चुकी है. उन्होंने ‘‘निराधार’’ आरोप लगाए हैं कि चुनाव निष्पक्ष नहीं था और ‘‘अवैध’’ मतों की गणना की गई. उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की है.

ट्रंप के कुछ निकटवर्ती सहयोगी उन्हें गरिमापूर्ण तरीके से हार स्वीकार करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ रिपब्लिकन सहयोगी उनकी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे. दक्षिण कैरोलाइना से सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘ट्रंप हारे नहीं हैं. राष्ट्रपति जी, हार मत मानिए. मजबूती से लड़िए.’’ ट्रंप के निकटवर्ती लोगों का कहना है कि इस बात की उम्मीद नहीं है कि ट्रंप औपचारिक रूप से हार स्वीकार स्वीकार करेंगे, लेकिन अपने कार्यकाल के अंत में वह बेमन से व्हाइट हाउस खाली कर देंगे. चुनाव को अनुचित बताने के ट्रंप के प्रयासों को उनके अहम की तुष्टि करने और अपने समर्थकों को यह दिखाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है कि वह अब भी लड़ रहे हैं.

ट्रंप के मित्र एवं सलाहकार रोजर स्टोन से जब यह पूछा गया कि क्या निवर्तमान राष्ट्रपति हार स्वीकार करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसे लेकर संशय है.’’ स्टोन ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन पर ‘‘हमेशा शंका के बादल मंडराते रहेगे और देश के आधे लोग मानते रहेंगे कि उन्हें अवैध तरीके से चुना गया’’.

ट्रंप के बेटों डोनाल्ड जूनियर और एरिक ने भी अपने पिता से लड़ते रहने की अपील की है और रिपब्लिकन नेताओं से उनके साथ खड़े रहने को कहा है. रिपब्लिकन नेता एंडी बिग्स ने भी ट्रंप को हार नहीं मानने की सलाह दी है. ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेद कुश्नेर समेत निवर्तमान राष्ट्रपति के कई सहयोगियों ने उनसे परिणाम स्वीकार करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget