एक्सप्लोरर

जय भट्टाचार्य को ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कोविड के दौरान लॉकडाउन के थे विरोधी

Dr.Jai Bhattacharya: USA के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के निदेशक के रूप में चुना है. 

Dr.Jai Bhattacharya: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डॉ. जय भट्टाचार्य को देश की अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान एजेंसी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का नेतृत्व करने के लिए चुना है. यह अमेरिका का चिकित्सा अनुसंधान को वित्तपोषित करने वाला सबसेस बड़ा सार्वजनिक संस्थान है. इसका बजट लगभग 47.3 बिलियन डॉलर है.

नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में 56 वर्षीय चिकित्सक और प्रोफेसर डॉ. जय भट्टाचार्य, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का नेतृत्व करने के लिए उनके द्वारा चुने गए रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के साथ मिलकर काम करेंगे. वो अमेरिका की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों के अंतर्निहित कारणों और समाधानों की जांच करेंगे. 

डॉ. जय भट्टाचार्य ने जताई खुशी 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डायरेक्टर के रूम में नॉमिनेट होने पर डॉ. जय भट्टाचार्य ने खुशी जताते हुए कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अगले NIH डायरेक्टर के रूप में नामांकित किए जाने से मैं सम्मानित और गर्व महसूस कर रहा हूं. हम अमेरिकी वैज्ञानिक संस्थानों में सुधार करेंगे, ताकि लोग हम पर फिर से भरोसा कर सके."

इकोनॉमिक्स में की है MD और PhD

गौरतलब है कि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जय भट्टाचार्य ने इकोनॉमिक्स में एमडी और पीएचडी की है. वो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य नीति के प्रोफेसर हैं और नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक्स रिसर्च में शोध सहयोगी हैं. इसके अलावा स्टैनफोर्ड के सेंटर फॉर डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग का निर्देशन करते हैं. उन्होंने चिकित्सा, अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य नीति, महामारी विज्ञान, सांख्यिकी, कानून और सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में शीर्ष समकक्ष-समीक्षित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में 135 लेख प्रकाशित किए हैं. 

कोरोना में लगाए गए लॉकडाउन का किया था विरोध

कोरोनाकाल में डॉ. जय भट्टाचार्य ने ग्रेट बैरिंगटन डेक्लेरेशन का सह-लेखन भी किया था. इसमें उन्होंने अक्टूबर 2020 से कोरोना में लगाए गए लॉकडाउन का विकल्प बताया था. इस दौरान उन्होंने सरकार के कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों और मास्क नीति का भी विरोध किया था। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए इसे लोगों में फैलने देने और हर्ड इम्युनिटी के पक्ष में तर्क दिए थे। इस पर उन्हें काफी ज्यादा विरोध का भी सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget