एक्सप्लोरर

Donald Trump: 'भगवान मेरे साथ थे, तभी आपके सामने खड़ा हूं...', हमले के बाद पहली बार जनता के सामने आए डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त रिपब्लिकन नेशनल कंवेंशन में बोलने के लिए खड़े हुए. उस समय उनके कान पर बंधी पट्टी को साफ तौर पर देखा जा सकता था.

Donald Trump Speech: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद पहली बार लोगों की भीड़ को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वह नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करेंगे. ट्रंप ने गुरुवार (19 जुलाई) को विस्कॉन्सिन के मिलवोकी में रिपब्लिकन नेशनल कंवेंशन में हिस्सा लिया. ट्रंप ने आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी जमकर निशाना साथा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "आज से चार महीने बाद हमें एक शानदार जीत मिलेगी." उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वह पूरे अमेरिका के लिए राष्ट्रपति होंगे न कि सिर्फ आधे देश के लिए. नेशनल कंवेंशन में ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए उस डरावने पल के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि चारों ओर खून बह रहा था कि, लेकिन कहीं न कहीं मुझे सुरक्षित महसूस हो रहा था, क्योंकि भगवान मेरे साथ थे. ट्रंप के ऊपर हमला करने वाले शख्स थॉमस मैथ्यूज क्रूक्स को सीक्रेट सर्विस ने मौके पर ही ढेर कर दिया था. 

ईश्वर की कृपा से मैं आपके सामने खड़ा: डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "अगर मैंने आखिरी पलों में अपना सिर नहीं हिलाया होता तो हत्यारे की गोली बिल्कुल सही निशाने पर लगी होती और मैं आज रात आप लोगों के साथ नहीं होता." उन्होंने कहा, "मुझे आज यहां नहीं होना चाहिए था. सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से ही मैं इस एरिना में आपके सामने खड़ा हूं. कई लोग कहते हैं कि वह एक महत्वपूर्ण पल था. हमने इस हफ्ते के सम्मेलन में दैवीय हस्तक्षेप के बारे में सुना, जब स्पीकर्स ने गोलीबारी पर चर्चा की. मैं भी यहां इसी तरह के विषय पर चर्चा कर रहा हूं."

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को ट्रंप ने कहा शुक्रिया

ट्रंप ने कहा, "मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की रेस में हूं, आधे अमेरिका का नहीं, क्योंकि आधे अमेरिका को जीतने में कोई जीत नहीं है." पूर्व राष्ट्रपति ने सीक्रेट सर्विस एजेंट्स का भी शुक्रिया अदा किया, जो तुरंत स्टेज पर आ गए थे. उन्होंने एजेंट्स को बेहतरीन लोग बताया, जिन्होंने बड़ा रिस्क लेते हुए उनकी जान बचाई. ट्रंप ने कहा कि आज रात, विश्वास और भक्ति के साथ मैं गर्व से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपका नामांकन स्वीकार करता हूं. 

यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप पर हमले में ईरान का हाथ? 'हत्या' की कोशिश से पहले मिली थी खुफिया जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Donald Trump: 'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी
'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget