एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप 2024 में तीसरी बार लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, व्हाइट हाउस की दावेदारी के लिए जमा किए दस्तावेज

ट्रंप ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने अपनी उम्मीदवारी का एलान भी कर दिया है. ट्रंप ने हाल ही में इसके संकेत भी दिए थे.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. ट्रंप ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने अपनी उम्मीदवारी का एलान भी कर दिया है. ट्रंप ने हाल ही में इसके संकेत भी दिए थे. उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे और अपने इरादों को बहुत जल्दी जनता के सामने स्पष्ट करेंगे. 

तीसरी बार राष्ट्रपति पद की दावेदारी

पिछले चुनाव में जो बाइडन के सामने ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था. वे 2024 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरेंगे. पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार का उनका चुनावी अभियान पिछले दोनों बार से बिल्कुल अलग होगा. ट्रंप ने कहा कि मैं आज रात अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो पूरी दुनिया में अमेरिका की ताकत और चमक को फिर से वापस लाना चाहते हैं. 

मध्यावधि चुनाव हारने के बाद की घोषणा

ट्रंप की ओर से ये घोषणा ऐसे समय में की गई जब रिपब्लिकन पार्टी की मध्यावधि चुनाव में बुरी तरह से हार हुई है. इस हार के लिए कुछ लोगों ने ट्रंप को ही जिम्मेदार ठहराया था. उम्मीद की जा रही है कि 2024 में ट्रंप का एक बार फिर से बाइडन से मुकाबला हो सकता है. 2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को बाइडन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार करने से इंकार कर दिया था. 

बाइडन सरकार पर साधा निशाना

ट्रंप ने अपनी दावेदारी का ऐलान करते समय बाइडन सरकार पर जमकर निशाना साधा. ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन सरकार में अमेरिका की छवि को नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि बाइडन सरकार को 4 और साल ना मिलें. उन्होंने कहा कि बाइडन सरकार ने लाखों अमेरिकियों को दुखी किया है. दुनियाभर में अमेरिका की जो पहचान थी, उसे काफी नुकसान हुआ है. 

 ये भी पढ़ें- US President Election 2024: बाइडेन, ट्रंप, कमला हैरिस या डिसेंटिस, जानें 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget