एक्सप्लोरर

Digital India Week 2022: '...लेकिन कुछ लोगों का ध्यान इस बात पर था कि वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदी की तस्वीर क्यों है?', पीएम का विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित डिजिटिल इंडिया वीक 2022 के कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ जो देश आधुनिक टेक्नोलॉजी को नहीं अपनाता. समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है.

PM Modi Digital India Week 2022: गांधीनगर में डिजिटल इंडिया सप्ताह 2022 में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आलोचकों को आड़े हाथ लेते हुए सोमवार को कहा कि जब पूरी दुनिया इस बात की चर्चा कर रही थी कि भारत कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के बाद अपने नागरिकों को तत्काल प्रमाणपत्र दे रहा है, तब कुछ लोग केवल ये बातें कर रहे थे कि प्रमाणपत्रों पर उनकी तस्वीर क्यों है?

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल पूरी मानवता के लिए कितना क्रांतिकारी है. इसका उदाहरण भारत ने डिजिटल इंडिया अभियान के तौर पर पूरे विश्व के सामने रखा है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आठ वर्ष पहले शुरू हुआ ये अभियान बदलते हुए समय के साथ खुद को विस्तार देता रहा है. 

पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित डिजिटिल इंडिया वीक 2022 के कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ जो देश आधुनिक टेक्नोलॉजी को नहीं अपनाता. समय उसे पीछे छोड़कर आगे निकल जाता है. तीसरी औद्योगिक क्रांति के समय भारत इसका भुक्तभोगी रहा है. लेकिन आज हम ये गर्व से कह सकते हैं कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति 'इंडस्ट्री 4.0' में दुनिया को दिशा दे रहा है.  

डिजिटलाइजेशन ने लोगों को लाइनों से छुटकारा दिलाया
सिर्फ 8-10 साल पहले की स्थितियों को याद कीजिए तो आप पाएंगे कि बर्थ सर्टिफिकेट लेने के लिए लाइन, बिल जमा करने के लिए लाइन,राशन के लिए लाइन,एडमिशन के लिए लाइन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट के लिए लाइन, बैंकों में लाइन लगानी पड़ती थी. लेकिन इस सबका समाधान भारत ने ऑनलाइन होकर किया. Direct Benefit Transfer के माध्यम से बीते 8 साल में 23 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजे गए हैं. इस टेक्नोलॉजी की वजह से देश के 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं. 

मानवता के लिए क्रांतिकारी है डिजिटल दुनिया
पीएम ने कहा कि 8 साल पहले इंटरनेट डेटा के लिए जितने पैसे खर्च करने पड़ते थे, उससे कई गुना कम में आज उससे भी बेहतर इंटरनेट डेटा सुविधा मिल रही है. तकनीक का सही इस्तेमाल पूरी मानवता के लिए कितना क्रांतिकारी है इसका उदाहरण भारत ने डिजिटल इंडिया अभियान के तौर पर पूरे विश्व के सामने रखा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनको खुशी है कि 8 वर्ष पहले शुरू हुआ ये अभियान बदलते हुए समय के साथ खुद को विस्तार दे रहा है. हर साल डिजिटल इंडिया अभियान में नए आयाम जुड़े हैं, नई तकनीक का समावेश हुआ है.आज जो नए प्लेटफार्म और प्रोग्राम लॉन्च हुए हैं, वो इसी श्रृंखला को आगे बढ़ा रहे हैं. 

कोविड महामारी के प्रबंधन पर क्या बोले पीएम मोदी?
हमने दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावी वैक्सीनेशन और कोविड  मैनेजमेंट अभियान चलाया. हमने देश की करोड़ों महिलाओं, किसानों, मज़दूरों, के बैंक अकाउंट में एक क्लिक पर हज़ारों करोड़ रुपए पहुंचाए. वन नेशन-वन राशन कार्ड की मदद से हमने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन सुनिश्चित किया. बीते आठ वर्षों में डिजिटल इंडिया ने देश में जो सामर्थ्य पैदा किया है, उसने कोरोना वैश्विक महामारी से मुकाबला करने में भारत की बहुत मदद की

डिजिटल और कोविड प्रबंधन पर क्या बोले पीएम मोदी
फिनटेक का प्रयास सही मायने में जनता के द्वारा, जनता के लिए समाधान है. इसमें जो टेक्नॉलॉजी है वो भारत की अपनी है यानि लोगों द्वारा. देशवासियों ने इसको अपने जीवन का हिस्सा बनाया. इसने देश वासियों के लेन देन को आसान बनाया. स्पेस हो, मैपिंग हो, ड्रोन हो, गेमिंग और एनीमेशन हो ऐसे अनेक सेक्टर जो future digital tech को विस्तार देने वाले हैं, उनको इनोवेशन के लिए खोल दिया गया है. IN-SPACe और नई ड्रोन पॉलिसी जैसे प्रावधान आने वाले वर्षों में भारत के tech potential को इस दशक में नई ऊर्जा देगा.

आज भारत अगले तीन-चार साल में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को 300 बिलियन डॉलर से ऊपर ले जाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. भारत Chip Taker से Chip Maker बनना चाहता है. सेमी कंडक्टर का उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत जी से निवेश को आगे बढ़ा रहा है.

Service Charge: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब कोई भी होटल और रेस्तरां बिल में अपनी मर्जी से नहीं जोड़ सकेगा सर्विस चार्ज

 Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने BJP और CM शिंदे को ललकारा, बोले- 'हिम्मत है तो मध्यवर्ती चुनाव में आओ और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री! नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Telangana: पति ने चुपचाप की दूसरी शादी, पत्नी ने 2 बच्चों संग लगाई फांसी, 13 साल पहले की थी लव मैरिज
पति ने चुपचाप की दूसरी शादी, पत्नी ने 2 बच्चों संग लगाई फांसी, 13 साल पहले की थी लव मैरिज
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव, NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव, NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा
मालदा कांड में बड़ा खुलासा, अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार, NIA करेगी जांच
मालदा कांड में बड़ा खुलासा, अधिकारियों को बंधक बनाने वाला मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार, NIA करेगी जांच

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
UP Toll Tax Rate: यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, 85 रुपये तक बढ़ गए टोल के दाम, अब देनी होगी नई कीमत
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
भारत-पाकिस्तान के बीच पर्दे के पीछे से हो रही बात! ट्रैक-2 मीटिंग में आमने-सामने बैठे दोनों देश, जानें कारण
Viral Video : तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान
केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान
Embed widget