एक्सप्लोरर

Denmark Firing: डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, तीन की मौत, हमलावर गिरफ्तार

Denmark Firing: डेनमार्क के एक मॉल में गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

Denmark Firing: यूरोपीय देश डेनमार्क (Denmark) की राजधानी कोपेनहेगन (FiringCopenhagen) में एक मॉल में गोलीबारी हुई है. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि मॉल में फायरिंग के शुरू होते ही अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. लोग बाहर की ओर भागने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन से चार राउंड फायरिंग हुई थी. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो इस मॉल के आसपास के इलाकों में ना घूमे.

वहीं बताया गया है कि गोलीबारी की घटना में घायलों को इलाज के लिए कोपेनहेगन के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, करीब तीन लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, इस पूरी घटना पर कोपेनहेगन की मेयर Sophie Haestorp Andersen ने कहा, 'ये घटना हैरान कर देने वाली है और बेहद गंभीर मामला है.' बता दें, रविवार ब्रिटिश पॉप स्टार हैरी स्टाइल मॉल के करीब ही रॉयल अरीना में रात करीब रात 11 बजे एक बड़ा कॉन्सर्ट होना था. अभी के लिए डेनमार्क पुलिस ने आयोजकों को ये कॉनसर्ट करने की इजाजत दे दी है. 

अमेरिका के टेक्सास में फायरिंग, दो लोगों की मौत

बता दें, अमेरिका के टेक्सस में बीती रात फायरिंग से हड़कंप मच गया. डल्लास फोर्ट इलाके में एक बंदूकधारी ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिसवालों ने हमलावर को पकड़ने के लिए फायरिंग भी की लेकिन हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी.

टेक्सस के समय के मुताबिक ये वारतात शनिवार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर हुई. रिहायशी इलाके में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी. जब पुलिस वहां पहुंची तो हमलावर ने पुलिसवालों पर भी फायरिंग कर दी और चौतरफा घिरा देख गोली मारकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें.

Amravati Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हमले से उमेश की दिमाग की नस, खाने और सांस की नली हुई थी डैमेज

BJP National Executive Meeting: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म, पीएम मोदी ने हैदराबाद को कहा भाग्यनगर, पढ़िए पूरा भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget