एक्सप्लोरर

ओमिक्रोन को लेकर लोगों के बीच है गलत जानकारी, WHO का दावा- भ्रम की वजह से पनप रहा है वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 (COVID-19) महामारी से संबंधित गलत सूचनाओं को लेकर चिंता जताई. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि गलत सूचना सहित कई कारक वैश्विक स्तर पर हालिया उछाल को बढ़ावा दे रहे हैं.

कोरोना महामारी से दुनियाभर में जंग अभी भी जारी है. कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 (COVID-19) महामारी से संबंधित उड़ रही गलत सूचनाओं को लेकर चिंता जताई है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि गलत सूचना सहित कई कारक वैश्विक स्तर पर हालिया उछाल को बढ़ावा दे रहे हैं. WHO की कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव ने बताया कि तीन बाते हैं जो वायरस को पनपने को मदद कर रही हैं. इन गलत सूचनाओं में ये भ्रम है कि महामारी खत्म हो गई है, ओमिक्रोन हल्की है और यह अंतिम वेरिएंट है. उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं की वजह से लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है.

ओमिक्रोन को लेकर लोगों के बीच गलत सूचनाएं- WHO

कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जरूरत पर जोर देते हुए WHO के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि COVID-19 टीके गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने में अविश्वसनीय रूप से प्रभावी हैं, जिसमें ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाव भी शामिल है. लोगों के बीच कई गलत सूचना है. गलत सूचना है कि ओमिक्रोन हल्का है. गलत जानकारी ये भी है कि महामारी खत्म हो गई है. गलत सूचना है कि यह अंतिम वेरिएंट है. इन गलत सूचनाओं से हमें निपटना होगा. यह वास्तव में बहुत भ्रम पैदा कर रहा है. केरखोव ने आगे कहा कि BA.2 अब तक का सबसे पारगम्य वेरिएंट प्रतीत होता है. हम जनसंख्या के स्तर पर बीए.1 की तुलना में बीए.2 की गंभीरता में बदलाव नहीं देखते हैं. 

वैश्विक स्तर पर नए संक्रमणों में 8 फीसदी बढ़ोतरी

दुनिया के कई देशों में बड़ी संख्या में मामलों के साथ अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. डब्ल्यूएचओ ने अपने नवीनतम साप्ताहिक आंकड़ों में मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए हाल ही में कहा था कि कोविड-19 महामारी का अंत अभी नहीं हुआ. पिछले सप्ताह की तुलना में वैश्विक स्तर पर नए संक्रमणों में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें 11 मिलियन नए मामले थे. कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा उछाल पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में है. जिसमें दक्षिण कोरिया और चीन शामिल हैं, जहां मामलों में 25 फीसदी और संक्रमण की वजह से मौतों में करीब 27 फीसदी तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें:

'यूक्रेन पर रूस के हमले से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की जड़े हिल गई हैं', जंग के बीच बोले जापान के PM फुमियो किशिदा

Ukraine के प्रमुख शहर Mariupol में भीषण लड़ाई, रूसी बमबारी से जीवित बचे लोगों की हो रही है भूख से मौत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget