एक्सप्लोरर

Economic Crisis का मुकाबला करने के लिए Sri Lanka को World Bank से मिलेगी मदद

Economic Crisis: श्रीलंका के जनगणना और सांख्यिकी विभाग ने अपने आंकड़े जारी किए हैं. उनमें मार्च में साल दर साल आधार पर महंगाई दर 21.5 फीसदी आ गई है.

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका को अगले चार महीनों में दवा और दूसरी जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए विश्व बैंक से 30 करोड़ डॉलर से 60 करोड़ डॉलर तक मदद मिलेगी. भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. साबरी इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ राहत पैकेज पर बातचीत करने के लिए वाशिंगटन में हैं. उन्होंने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईएमएफ के साथ बातचीत में कुछ समय लग सकता है, और इस बीच विश्व बैंक मदद देने को तैयार हो गया है.

साबरी ने कहा कि पड़ोसी देश भारत भी ईंधन खरीदने के लिए 50 करोड़ डॉलर देने पर सहमत हो गया है, और नई दिल्ली से अतिरिक्त एक अरब डॉलर की सहायता हासिल करने पर बातचीत चल रही है. भारत ने श्रीलंका को पहले ही एक अरब डॉलर की ऋण सहायता दी है.

नियंत्रण से बाहर जा चुकी है महंगाई

इसी बीच श्रीलंका में महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है और ऐसे में श्रीलंका के जनगणना और सांख्यिकी विभाग ने अपने आंकड़े जारी किए हैं. उनमें मार्च में साल दर साल आधार पर महंगाई दर 21.5 फीसदी आ गई है. श्रीलंका के नेशनल कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में खाद्य महंगाई दर साल दर साल आधार पर 29.5 फीसदी पर आ गई है. वहीं गैर खाद्य महंगाई दर 14.5 फीसदी पर आ चुकी है.

भारत लगातार प्रदान कर रहा है सहायता

वहीं भारत ने पिछले तीन महीनों में श्रीलंका को लगभग 2.5 अरब अमरीकी डालर की सहायता प्रदान की है, जिसमें ईंधन और भोजन के लिए ऋण सुविधाएं शामिल है. इसके अलावा भारत कथित तौर पर संकटग्रस्त द्वीप राष्ट्र को अरब अमेरिकी डालर की और सहायता देने पर विचार कर रहा है. दूसरी ओर चीनी प्रवक्ता शू और वांग ने चीन की मानवीय सहायता के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है. इससे पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि चीन ने वर्ष 1952 में हस्ताक्षरित रबर-चावल समझौते का हवाला देते हुए श्रीलंका को चावल भेजने की पेशकश की थी, जिसके तहत कोलंबो से चीन रबर का आयात करता.

Prashant Kishor की रणनीति पर कांग्रेस की समिति ने Sonia Gandhi को दिए अपने सुझाव

Alwar Demolition: 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर तो भड़के ओवैसी, कहा- उम्मीद है BJP और RSS माफी मांगेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget