एक्सप्लोरर

अमेरिका-ब्राजील में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील हैं. इन तीन देशों में ही दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज आए हैं और सबसे ज्यादा मौत भी हुई है.

Coronavirus: दुनिया के तीन देश अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. अमेरिका-ब्राजील में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है लेकिन भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. हर दिन के साथ यहां कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है.

पिछले 24 घंटे में अमेरिका, भारत और ब्राजील में क्रमश: 38105, 96760 और 40431 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 1044, 1213 और 922 मौत हुई हैं. हर दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है. ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से लिया गया है.

कुल संक्रमण और मृत्युदर वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 11 सितंबर सुबह तक बढ़कर 65 लाख 87 हजार पहुंच गई, इसमें से 1 लाख 96 हजार 282 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 76 हजार 304 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख 39 हजार से ज्यादा हो गई, यहां एक लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मृत्युदर सबसे ज्यादा ब्राजील में है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट अमेरिका में अबतक 38 लाख 77 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 25 लाख 13 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. भारत में रिकवरी रेट 80 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 35 लाख से लोग ठीक हो चुके हैं. 9 लाख 43 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस 6.12 लाख और रिकवर हुए लोगों की संख्या 34.97 लाख से अधिक है.

दुनियाभर में कितने मामले

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 83 लाख 15 हजार 289 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 13 हजार 227 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं. पूरी दुनिया में 70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल 70 लाख 74 हजार से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Coronavirus: दुनियाभर में 2 करोड़ 83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 3 लाख से ज्यादा नए केस

कोरोना से गरीबी-भुखमरी बढ़ेगी, शिक्षा की स्थिति खराब होगी, अधिक बच्चों की मौत होगी: संयुक्त राष्ट्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget