एक्सप्लोरर

चीन में कोरोना से कोहराम! WHO ने कहा- लंबी दूरी की Flight में पहने मास्क, जानें यूरोप में क्या पड़ेगा इसका असर

Corona In China: कई देशों ने चीनी यात्रियों के लिए कोविड टेस्टिंग को जरूरी कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की फ्लाइट में सवार होने से पहले चीन के यात्रियों के लिए टेस्ट कराना अनिवार्य है.

China Corona Surge: चीन पूरी तरह से कोरोना की चपेट में हैं. यहां कोरोना से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. ऐसे में अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप कार्यालय ने बताया है कि यूरोप में इसका असर पड़ेगा या नहीं. इसके साथ ही WHO ने सभी देशों को लंबी दूरी की फ्लाइट्स में मास्क पहनने की सलाह दी है. यह अपील अमेरिका में नए ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट एक्सबीबी1.5 के तेजी से फैलने के बाद की गई है. 

यूरोप कार्यालय के निदेशक हैंस क्लुज ने कहा कि यूरोप पर फिलहाल इसका प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि यूरोप को अलर्ट रहने की जरूरत नहीं है. हर तरह से तैयार रहना है. अचानक प्रतिबंधों में ढील के बाद चीन कोरोना के देशव्यापी प्रकोप से जूझ रहा है. क्लूज ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को चीन से मिली जानकारी के आधार पर कोई खतरा नहीं है, लेकिन उभरती स्थिति पर नजर रखने के लिए चीन के हालातों पर नजर रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम संतुष्ट नहीं हो सकते हैं. 

चीन के यात्रियों पर कई देशों की नजर 

कई देशों ने चीनी यात्रियों के लिए कोविड टेस्टिंग को जरूरी कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की फ्लाइट में सवार होने से पहले चीन के यात्रियों के लिए टेस्ट कराना अनिवार्य है. अमेरिका, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और कई यूरोपीय देशों सहित अन्य देशों ने चीन में संक्रमण पर डेटा की कमी और नए वेरिएंट उभरने की आशंका के बीच चीन के यात्रियों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है. 

दुनियाभर के लिए टेंशन बन रहा चीन!

चीन ने उन देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है, जो चीनी यात्रियों के लिए टेस्टिंग को अनिवार्य कर रहे हैं. डब्ल्यूएचओ यूरोप के निदेशक ने कहा कि कई देश खुद को बचाए रखने के लिए यह गाइडलाइन जारी कर रहे हैं. देशों का अपनी आबादी की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय करना गलत नहीं है. सभी की मांग है कि चीन आंकड़ों को भी साझा करे. इस महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयेसस ने कहा था कि चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर वह चिंतित हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Brazil Riots: जायर बोल्सोनारो अब भी खुद को मान रहे ब्राजील का 'राष्ट्रपति', हिंसा के बाद ट्विटर बायो में नहीं किया कोई बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget