एक्सप्लोरर

Coronavirus: न्यूयॉर्क में 15 मई तक के लिए बढ़ाया गया Lockdown, बाहर निकले तो मास्क पहनना जरूरी

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की. अमेरिका में न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 16,251 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम अमेरिका में मचाया हुआ है. अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोना वायरस का केंद्र बनकर उभरा है. ऐसे में न्यूयॉर्क में चल रहे लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है. न्यूयॉर्क के गवर्नर ने इस बारे में घोषणा की. इससे पहले कल उन्होंने न्यूयॉर्क में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया था.

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने लॉकडाउन की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि आंकड़े दिखाते हैं कि स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन हम जो कर रहे हैं उसे उसे जारी रखना होगा. लॉकडाउन को आगे बढ़ाना जरूरी है. गवर्नर कुओमो ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि मैं देख रहा हूं कि संक्रमण की दर और कम हुई है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने से पहले गवर्नर मास्क पहनना अनिवार्य कर चुके हैं. न्यूयॉर्क के गवर्नर ने बुधवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए. इस आदेश में लोगों के लिए मास्क पहनना या फिर सार्वजनिक जगहों पर चेहरे को कवर करना अनिवार्य हो गया है. उन्होंने कहा कि यह ऐसी जगहों पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकेगा जहां सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं है. उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया.

गवर्नर ने कहा कि अगर आप सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए नहीं रख सकते हैं. ऐसे में फ़ेस मास्क का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि आदेश लागू होने से पहले तीन दिन लोगों से सख़्ती नहीं बरती जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य उन लोगों को नागरिक दंड जारी करने पर विचार करेगा जो आदेश का पालन करने में विफल रहेंगे.

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना वायरस का केंद्र बनकर उभऱा है. जहां अमेरिका में अभी तक 33 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 16,251 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इसके अलावा अकेल न्यूयॉर्क में 2,26,343 लोग कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं. यहां कोरोना वायरस के अभी तक 5.5 लाख से ज्यादा टेस्ट कराए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget