Coronavirus: न्यूयॉर्क में मास्क पहनना अनिवार्य, गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने जारी किया आदेश
गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में 29 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. अमेरिका में न्यूयॉर्क जानलेवा कोरोना वायरस का केंद्र बन कर उभरा है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण संक्रमितों की तादाद में रोज़ इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है. इसके कारण अमेरिका के अलग-अलग इलाक़ों में अलग-अलग तरीक़ों से इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकारें काम कर रही हैं. इसी कड़ी में आज न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने आदेश जारी किया है कि सार्वजिनक जगहों पर अब से मास्क पहनना या चेहरा ढकना ज़रूरी है.
न्यूयॉर्क के गवर्नर ने बुधवार को कि वह एक आदेश पर हस्ताक्षर किए. इस आदेश में लोगों के लिए मास्क पहनना या फिर सार्वजनिक जगहों पर चेहरे को कवर करना अनिवार्य हो गया है. उन्होंने कहा कि यह ऐसी जगहों पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकेगा जहां सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं है. उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया.
#BREAKING: I am issuing an Executive Order today that all people MUST wear a mask or face covering in public in situations where social distancing is not possible.
— Andrew Cuomo (@NYGovCuomo) April 15, 2020
गवर्नर ने कहा कि अगर आप सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए नहीं रख सकते हैं. ऐसे में फ़ेस मास्क का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि आदेश लागू होने से पहले तीन दिन लोगों से सख़्ती नहीं बरती जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य उन लोगों को नागरिक दंड जारी करने पर विचार करेगा जो आदेश का पालन करने में विफल रहेंगे.
क्यूमो ने यह भी बताया कि न्यूयॉर्क ने पिछले 24 घंटों में 752 लोगों की मौत की सूचना दी थी जो पिछले दिन की तुलना में थोड़ा कम है. न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रकोप का केंद्र बना हुआ है. न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से 2 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11 हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. आपको बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में 29 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है.
यहां पढ़ें






















