एक्सप्लोरर

Covid-19 Pandemic:कोरोना महामारी का डेटा मांगने पर चीन का बेतुका जवाब, कहा- दूसरे देश का टूल न बने WHO

Covid-19 Pandemic: WHO चीन से कोरोना वायरस की पूरी जानकारी की लगातार मांग कर रहा है. इस बीच चीन ने मामले में  स्वास्थ्य संगठन  से निष्पक्ष जांच की मांग की .

Covid-19 Pandemic: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने  एक बार फिर चीन पर कोरोनावायरस की उत्पत्ति के बारे में डेटा शेयर करने का दबाव डाला है. डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा कि चीन ने हमसे कोरोना को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है, जिसकी वजह से आधे-अधूरे आंकड़ों के साथ सभी परिकल्पनाएं अधर में लटकी हुई हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस बयान के जवाब में चीन ने WHO से जानकारी मांगने को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी. इसके अलावा चीन के स्वास्थ्य अधिकारी शेन होंगबिंग (Shen Hongbing) ने WHO को चेतावनी दी थी कि वो दूसरे देशों का दूल न बने वायरस की उत्पत्ति को लेकर राजनीति से बचें. 

घेब्येयियस ने वायरस की उत्पत्ति के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, "चीन के पास जो जानकारी है, उस तक पूरी पहुंच के बिना आप कुछ नहीं कह सकते. हम चीन से इस पर सहयोग करने के लिए इसलिए कह रहे हैं जिससे हमें पता चलेगा कि क्या हुआ और कैसे शुरू हुआ. CNA की रिपोर्ट के अनुसार घेब्येयियस ने बताया कि इस वायरस की पहचान पहली बार दिसंबर 2019 में चीनी शहर वुहान में हुई थी. जिसके बाद यह दुनिया भर में फैल गया और लगभग 7 मिलियन लोग मारे गए. इसके अलावा WHO प्रमुख ने चिंता व्यक्त की कि अगर चीन डेटा प्रदान नहीं करता है तो इस वायरस की उत्पत्ति का कभी पता नहीं चल पाएगा.

कोरोना वायरस को लेकर हैं कई थ्योरी
मीडिया जानकारी के मुताबिक कई रिपोर्टों ने यह कहा है कि वायरस चीन से उत्पन्न हुआ है. साथ ही कई लोगों का आरोप है कि वुहान के पास जानवरों का बड़ा बाजार है जहां खुली जगह पर चमगादड़ और अन्य जानवर बेचे जाते हैं, जिसकी वजह से ये पैदा हुआ था. इसके अलावा कई रिपोर्टों ने दावा किया कि यह वायरस एक ही जगह से निकला था. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन उसने बीजिंग के खिलाफ कोई ठोस रिपोर्ट पब्लिश नहीं की. साथ ही कई बार चीन ने भी इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है. 

WHO की डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा कि नई चीनी जानकारी से उत्पत्ति पर कोई खास जवाब नहीं पता चले हैं. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ अब वैज्ञानिकों के साथ काम कर रहा है, जिससे 2019 के शुरुआती मामलों के बारे में और पता लगाया जा सके. इससे पहले फरवरी में यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी लीक की थ्योरी का पुनर्मूल्यांकन किया और दावा किया कि वायरस 2019 में चीन के वुहान शहर की एक लैब से लीक हुआ था. साथ ही अमेरिका ने दावा किया कि  चीन ने इसे "जानबूझकर" नहीं बताया, जिसकी वजह से दुनिया भर में करोड़ो लोगों की मौत हुई. 

ये भी पढ़ें:

Karnataka Election 2023: शरद पवार ने बताया कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? 2024 के लिए विपक्ष को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget