एक्सप्लोरर

बेल्जियम के प्रिंस ने स्पेन में क्वारंटीन नियम तोड़कर की पार्टी, लगा 9 लाख का जुर्माना

कोरडोबा शहर में प्रिंस जोआकिम ने 26 मई को पार्टी की थी. बाद में उनका कोरोना टेस्ट किया गया और वो पॉज़िटिव पाए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस इस वक्त स्पेन में ही क्वारंटीन में हैं.

नई दिल्ली: स्पेन ने बेल्जियम के प्रिंस जोआकिम (Joachim) पर क्वारंटीन नियमों तोड़ने को लेकर 10,400 यूरो यानी करीब 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. प्रिंस जोआकिम पिछले महीने स्पेन आए थे, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों के लिए खुद को क्वांरटीन रखना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और एक पार्टी में शामिल हुए.

28 साल के बेल्जियन प्रिंस बेल्जियम के किंग फिलीप (Philippe) के भतीजे हैं. एक इंटर्नशिप के लिए प्रिंस जोआकिम 24 मई को बेल्जियम से अंडालूसिया के दक्षिणी स्पेनिश क्षेत्र आए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक अंडलूसिया में सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि उन पर इसलिए जुर्माना लगाया गया है क्योंकि यहां आने के बाद वो खुद को 14 दिनों तक क्वारंटीन रखने में असफल रहे. दरअसल उनके देश में ये नियम बनाया गया है कि कोई भी शख्स दूसरे देश से अगर उनके देश में आता है तो उन्हें पहले 14 दिनों तक क्वांरटीन रहना होगा.

प्रिंस जोआकिम ने क्वारंटीन नियम तोड़ने की बात मान ली है और अब उन्हें फाइन पर प्रतिक्रिया देने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है. कोरडोबा शहर में प्रिंस जोआकिम ने 26 मई को पार्टी की थी. बाद में उनका कोरोना टेस्ट किया गया और वो पॉज़िटिव पाए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस इस वक्त स्पेन में ही क्वारंटीन में हैं.

स्पेन के एक अखबार के मुताबिक जिस पार्टी में प्रिंस ने शिरकत की थी, उसमें 27 लोग शामिल हुए थे. जबकि कोरडोबा के लॉकडाउन नियमों के मुताबिक 15 लोगों से ज्यादा के एक जगह जमा होने पर पाबंदी है. ऐसे में अधिकारी पार्टी की भी जांच कर रहे हैं.

हालांकि, बेल्जियम रॉयल पैलेस से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बुधवार को कहा कि प्रिंस ने दो अलग अलग पार्टियों में शिरकत की थी, जिसमें एक में 12 लोग शामिल हुए थे, जबकि दूसरे में 15 लोगों ने शिरकत की थी.

LAC पर China की इस नई हरकत का क्या India देगा जवाब ? | Ghanti Bajao

ये भी पढ़ें:  'द लैंसेट' ने अपनी रिपोर्ट में जताई आशंका- कोरोना वायरस से दुनियाभर में हो सकती है 5 से 10 करोड़ लोगों की मौत  क्या 15 जून के बाद फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? जानें क्या है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget