एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः दुनियाभर में 24 घंटे में सामने आए 3,14,580 नए मामले, 5 हजार से ज्यादा की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण 3 करोड़ 48 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है. बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है.

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैलता ही जा रहा है. दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण 3 करोड़ 48 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है. बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है. इसमें सबसे ज्यादा मौतें भारत में देखने को मिल रही हैं. भारत में बीते 24 घंटे में 1071 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से देखने को मिली हैं.

दुनिया के 54 फीसदी से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले अकेले अमेरिका, भारत और ब्राजील में हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से 45 फीसदी से ज्यादा मौतें भी इन्हीं तीनों देशों में देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में भारत में सबसे  ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे के दौरान अमेरिका में 51,403 भारत में 79,974 और ब्राजील में 33,002 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस दौरान भारत में सबसे ज्यादा 1071, अमेरिका में 864 और ब्राजील में 664 मौतें दर्ज की गई हैं.

कुल संक्रमण और मृत्युदर

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या आज बढ़कर 75,49,323 पहुंच गई. इसमें से 2,13,524 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इसके बाद दूसरे स्थान पर भारत में 64,71,934 लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं बीते 24 घंटे के दैरान हुई एक हजार से ज्यादा मौतों के कारण यहां मौत का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 48,42,231 हो गया है. यहां अभी तक 1,45,431 संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट

अमेरिका में अबतक 47,76,824 संक्रमित कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. वहीं वर्तमान में यहां 25,58,975 एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. भारत में अभीतक 54,25,077 संक्रमित लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं. वहीं 9,45,982 ज्यादा एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस की संख्या मात्र 5,04,207 ही है. वहीं कोरोना से रिकवर हुए लोगों की संख्या 42,32,593 पहुंच गई है.

कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन अब यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरुआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

इसे भी पढ़ें

हाथरस मामला: ABP News की मुहिम जारी, एसपी सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Hathras Case: पीड़ित परिवार, आरोपियों और पुलिस टीम के नार्को टेस्ट का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत
चीन-रूस नेवी की ताकत देख सिहर उठेगी दुनिया, संयुक्त अभ्यास का आगाज, आसमान से समंदर तक दिखाएंगे ताकत
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
'खून का बदला खून...,' क्यों खामनेई के ताबूत पर रखी गई काली पगड़ी, हर तरफ लहराए जा रहे लाल कपड़े
'खून का बदला खून...,' क्यों खामनेई के ताबूत पर रखी गई काली पगड़ी, हर तरफ लहराए जा रहे लाल कपड़े
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका
नाटो समिट से पहले इजरायल की ट्रंप से बड़ी अपील, नेतन्याहू बोले- तुर्की को F-35 न बेचे अमेरिका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget