एक्सप्लोरर

शोध में चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना वायरस का प्रभाव महामारी खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक रह सकता है

कोरोना का प्रभाव महामारी के बाद भी लंबे समय तक रह सकता है.अन्य बीमारियों की तुलना में कोविड-19 ज्यादा तनावपूर्ण हो सकती है.

कोरोना वायरस संक्रमण पर किए गए नये शोध में कुछ चौंकानेवाले खुलासे हुए हैं. कोविड-19 का मानसिक स्वास्थ्य पर पड़नेवाला प्रभाव महामारी के बाद भी लंबे समय तक रह सकता है. शोधकर्ताओं की समीक्षा को द लांसेट साइकियट्री नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है.

बड़े पैमाने पर नौकरी का छिन जाना, सोशल डिस्टेंसिंग के चलते अलग-थलग पड़ जाने से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी के प्रति विशेषज्ञों ने चेताया है. कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद भी बेचैनी, तनाव और मानसिक दबाव का महीनों लोगों को सामना करना पड़ा. उनके मुताबिक उसी तरह आम लोगों के लिए भी खतरों की आशंका बढ़ सकती है.

सार्स और मर्स कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद भी तीन साल करीब 15 फीसद लोगों को तनाव, बेचैनी से जूझना पड़ा. ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ता डॉक्टर जोनाथन रोजर्स कहते हैं, “अच्छी बात ये है कि अधिकतर लोग मानसिक बीमारी का शिकार नहीं हुए. यहां तक कि ICU में भर्ती होने पर भी उन्हें मानसिक रूप से बीमार नहीं होना पड़ा. जिसके चलते बड़े पैमाने पर लोग काम पर लौटने में कामयाब रहे.”

उनके मुताबिक कोविड-19 के चलते ICU में होना मानसिक रूप से ज्यादा घातक हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उच्च संक्रमण वाली बीमारी से पीड़ित मरीजों को आराम के सामान्य स्रोत छीन लिए जाते हैं. परिवार के लोग संक्रमित शख्स के पास बैठ नहीं सकते. स्वास्थ्य कर्मियों को भी मरीज के साथ संबंध स्थापित करना मुश्किल हो जाता है. स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित उपकरण पहनकर अपने आप को ढांके हुए रहते हैं. उन्हें आंखों के जरिए ही देखा जा सकता है.

उनका मानना है कि अन्य बीमारियों की तुलना में कोविड-19 ज्यादा तनावपूर्ण हो सकती है. ठीक होने के बाद मरीज वापस सामान्य जिंदगी की तरफ जल्दी वापस नहीं जा पाएंगे. सोशल डिस्टेंसिंग और आर्थिक परेशानी के बीच सामान्य जिंदगी छुपकर रह गई है. नीदरलैंड्स में यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के प्रोफेसर आइरिश सोमर का कहना है कि तनाव बीमारी से ठीक होने के बाद भी रह सकता है.

कोरोना संकट: अमेरिका में करीब 3.9 करोड़ लोगों की नौकरी गई, 22 लाख नए लोगों ने मांगी मदद

न्यूजीलैंड: कोरोना के चलते छिनी नौकरी, लोगों की मदद के लिए बनाया अनोखा सैनेटाइजर डिस्पेंसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
ईरान ने पकड़ा US का 'अंडरवाटर जासूस', होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget