एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की सिंध असेंबली में 'बिहारी' शब्द पर क्यों मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

Pakistan Sindh Assembly: पाकिस्तान के सिंध असेंबली में 'बिहारी' शब्द को लेकर सिंध प्रांत के विधायक सैयद एजाज उल हक ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द का गलत अर्थ निकाला जा रहा है.

Controversy Over Bihari Word In Pakistan: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की विधानसभा में 'बिहारी' शब्द को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई. विधायक सैयद एजाज उल हक ने 'बिहारी' कहकर तंज कसने और मजाक बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि यह शब्द न केवल गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, बल्कि इससे एक पूरे समुदाय का अपमान हो रहा है, जिसने पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी.

सिंध असेंबली में अपनी तकरीर के दौरान सैयद एजाज उल हक ने कहा "बिहारी वो लोग हैं जिन्होंने पाकिस्तान बनाया था. आज आप इन्हें गाली समझते हैं? यह भूलना उनकी कुर्बानियों का अपमान है." उन्होंने 'बिहारी' शब्द को मजाक में इस्तेमाल करने पर कड़ी निंदा की. उन्होंने बिहारियों को पाकिस्तान के निर्माण में योगदान देने वाला समुदाय बताया.

पाकिस्तान में बिहारी मुसलमान
पाकिस्तान में 'बिहारी' शब्द का इस्तेमाल भारत से विभाजन के दौरान और उसके बाद पलायन करने वाले मुसलमानों के लिए किया गया. 1947 में भारत विभाजन के समय, बिहार और उत्तर प्रदेश से कई मुसलमानों ने पाकिस्तान (पश्चिमी और पूर्वी) का रुख किया. बांग्लादेश बनने के बाद, जो बिहारी मुसलमान वहां से पाकिस्तान लौटे, उन्हें भी 'बिहारी' कहा गया. पाकिस्तान में इनकी पहचान 'मुहाजिर' (प्रवासी) के रूप में हुई.

राजनीतिक भेदभाव का सामना
समुदाय के लोग आज भी अपनी मूल पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. विभाजन के बाद पाकिस्तान में पलायन कर आए मुसलमानों को स्थानीय समाज में "बिहारी" और "मुहाजिर" जैसे शब्दों से संबोधित किया गया. समय के साथ, 'बिहारी' शब्द ने नकारात्मक और तंज भरा रूप ले लिया. सैयद एजाज उल हक ने इस शब्द के मजाकिया इस्तेमाल को अनुचित बताते हुए कहा कि यह उन लोगों का अपमान है जिन्होंने पाकिस्तान के निर्माण में योगदान दिया.

सिंध असेंबली में बहस के प्रमुख बिंदु
सैयद एजाज उल हक का कहना है "बिहारी शब्द का सही सम्मान होना चाहिए. यह गाली नहीं, बल्कि गर्व का प्रतीक है."बिहारी' शब्द को नकारात्मक रूप से इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जाए. समुदाय के संघर्ष और योगदान को स्वीकार किया जाए.

ये भी पढ़ें: 'नौकरी देने की जगह यूपी के युवाओं को जंग में इजरायल भेज रहे', CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget