एक्सप्लोरर

China On India: चीन ने पाकिस्तान को कहा- भारत से सीखो...जानिए क्यों दी नसीहत

China Pakistan Relation: चीन समय समय पर पाकिस्तान को नसीहत देता रहता है. एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है. अब चीन के एक विशेषज्ञ ने पाकिस्तान को भारत से सीखने की सलाह दी है

Chinese Scholar On India: चीन हमेशा से दावा करता है कि वह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अपने 'आयरन ब्रदर' कहे जाने वाले पाकिस्तान को समय समय पर नसीहत जरूर देता रहता है. अब चीन के एक विशेषज्ञ ने पाकिस्तान को भारत से सीखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि ने बीते कुछ वर्षों में जिस तरह का विकास किया है, उससे पाकिस्तान को सीखना चाहिए .

दरअसल, पाकिस्तान को नसीहत देने वाले चीन विशेषज्ञ का नाम हु शिशेंग है, जो बीजिंग में चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (सीआईसीआईआर) के इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक हैं. उन्होंने पकिस्तान के एक कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान को भारत की तरफ देखना चाहिए और उससे सीखना चाहिए. भारत के विकास पर ध्यान देना चाहिए. 

भारत की तरह विकास क्यों नहीं कर पाया पाकिस्तान 

उन्होंने आगे कहा कि भारत का यह तीव्र विकास मुख्य रूप से गुजरात स्टाइल पर आधारित है. पाकिस्तान इस तरह का विकास क्यों नहीं कर पाया. सोचना चाहिए कि इस तरह के मॉडल के तहत विकास क्यों नहीं हो पाया. इस दौरान चीनी विशेषज्ञ ने यह भी सुझाव दिया कि पाकिस्तान 'अस्थायी रूप से... नई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू न करे' और इसके बजाय 'मौजूदा परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे बेकार न रहें'. 

आत्मनिर्भरता बढ़ाने को कहा 

 उन्होंने पाकिस्तान से अपने व्यापार और वित्तीय घाटे को दूर करने के लिए "आत्मनिर्भरता बढ़ाने" का आह्वान किया.  इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से अपने विकास परियोजना में भागीदारी के लिए नए क्षेत्रीय साझेदारों को लाने का प्रयास करने को कहा. 

भारत से संबंध बनाने को कहा 

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, चीन के ग्लोबल टाइम्स में एक साक्षात्कार में, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सुझाव दिया कि भारत बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) में शामिल होने पर विचार कर सकता है, अगर उसे "अत्यधिक नुकसान न उठाना पड़े और अपनी उच्च जीडीपी वृद्धि को बनाए रखने में कठिनाई न हो. लेकिन चीनी एक्सपर्ट ने पाकिस्तानियों को भारत से संबंधित कई क्षेत्रीय परियोजनाओं, जैसे टीएपीआई (तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत) पाइपलाइन और ईरान और रूस के माध्यम से आईएनएसटीसी (अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा) जैसी कई क्षेत्रीय परियोजनाओं का हवाला देते हुए पहल करने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें: Malaysia: शख्स को हुई 702 साल की जेल और 234 बेंत मारने की सजा, बेटियों से रेप का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
10 साल में पहली बार US पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप ने तोड़े प्रोटोकॉल, खुद लेने पहुंचे
10 साल में पहली बार US पहुंचे शी जिनपिंग, ट्रंप ने तोड़े प्रोटोकॉल, खुद लेने पहुंचे
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
G-20 समिट: ट्रंप ने पुतिन को भेजा US आने का न्योता, रुबियो बोले - 'हमे लगता...'
G-20 समिट: ट्रंप ने पुतिन को भेजा US आने का न्योता, रुबियो बोले - 'हमे लगता...'

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला
महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म, वजह भी बताई
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल
टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल
Embed widget