एक्सप्लोरर

सऊदी, चीनी 'भाई भाई'? शी जिनपिंग की सऊदी अरब यात्रा का क्या है मतलब?

China-Saudi Arabia Relation: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने रियाद (Riyadh) की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सऊदी अधिकारियों के साथ कई सौदों पर हस्ताक्षर किए

Xi Jinping Visits Saudi Arabia: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने 8 दिसंबर को सऊदी अरब के बादशाह और क्राउन प्रिंस से मुलाकात की थी. सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin Salman) ने जिनपिंग का जोरदार स्वागत किया. यूक्रेन में युद्ध के बीच जिनपिंग का सऊदी अरब का दौरा काफी अहम है. दोनों देशों के नेताओं ने यूक्रेन पर युद्ध के चलते रूस पर लगे कड़े प्रतिबंधों के बीच ऊर्जा की लगातार आपूर्ति और पारस्परिक हितों से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.

चीन (China) में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग (Xi Jinping) पहली बार सऊदी दौरे पर हैं. सऊदी अरब ( Saudi Arabia) की उनकी ये यात्रा के कई आर्थिक और सामरिक मकसद हैं.

जिनपिंग का सऊदी अरब दौरा

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रियाद की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सऊदी अधिकारियों के साथ कई सौदों पर हस्ताक्षर किए. चीन अपनी कोविड-प्रभावित अर्थव्यवस्था को सहारा देना चाहता है. इसके अलावा चीन अपने आर्थिक और राजनीतिक गठजोड़ में विविधता लाने पर भी जोर दे रहा है. दोनों देशों ने वैश्विक तेल बाजारों में स्थिरता के महत्व और उसमें सऊदी अरब की भूमिका की पुष्टि की है. 

जिनपिंग ने दिया सऊदी किंग को निमंत्रण

चीन ने वैश्विक तेल बाजारों में संतुलन और स्थिरता के समर्थक के रूप में और चीन को कच्चे तेल के विश्वसनीय प्रमुख निर्यातक के रूप में सऊदी की भूमिका का स्वागत किया. सऊदी स्टेट टीवी अल-एख़बारिया ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद शी जिनपिंग ने सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को चीन की यात्रा के लिए आमंत्रित किया. 

किन-किन मसलों पर समझौता?

चीनी स्टेट मीडिया के मुताबिक दोनों देशों के बीच हर दो साल में राष्ट्राध्यक्षों की बैठक आयोजित करने पर सहमति भी बनी है. जिनपिंग ने कहा है कि चीन वैश्विक तौर पर सऊदी अरब को एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में देखता है और उसके साथ एक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए अधिक महत्व देता है. हाइड्रोजन पर ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ-साथ सऊदी अरब के महत्वाकांक्षी आर्थिक सुधार एजेंडे, विजन 2030 की बात की गई. दोनों के बीच सौदों में एक पेट्रोकेमिकल परियोजना, आवास विकास और चीनी भाषा का शिक्षण भी शामिल है.

जिनपिंग की सऊदी अरब यात्रा के मायने?

शी जिनपिंग की सऊदी दौरे का मकसद यूक्रेन में युद्ध के मद्देनजर रूस (Russia) पर बढ़ते प्रतिबंध की वजह से अपने देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए संबंध को मजबूत करना है. वहीं, सऊदी अरब एक तरह से अमेरिका (America) को संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि वह उसे बंधा हुआ ना समझे. अभी कुछ महीने पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी सऊदी अरब की यात्रा पर थे. बाइडन सऊदी को राजी करने गए थे कि वह तेल का उत्पादन बढ़ाए लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार किया. उधर, चीन को अपने हथियार भी बेचने हैं और सऊदी को इसकी काफी जरूरत भी है. 

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: 'मेरी कलम ही मेरा हथियार है', यूक्रेन के आर्टिस्ट ने वॉर के खिलाफ बनाया पोस्टर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget