एक्सप्लोरर

आर-पार की लड़ाई के मूड में ड्रैगन! टैरिफ बढ़ाने को लेकर फिर दी USA को धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप

US-China Relations: अमेरिका और चीन के बीच हाल के समय में व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है. इसी बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक बड़ा बयान दिया है.

US-China Relations: टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन इस समय आमने-सामने आ गए हैं. चीन ने चेतावनी देते हुए है कि वो इसके लिए तैयार हैं. वहीं, अमेरिका ने भी पलटवार नहीं किया है. इसी बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार (7 मार्च) को कहा कि बीजिंग अमेरिकी दबाव का दृढ़ता से मुकाबला करेगा. 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ा दिया है, जिसके बाद दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध शुरू होने के आसार लग रहे हैं. 

चीन के विदेश मंत्री ने कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राजनीतिक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, 'यदि राष्ट्र केवल अपने हितों को ही आगे बढ़ाने लगे तो दुनिया में जंगल का कानून लागू हो सकता है. संयुक्त राज्य अमेरिका में फेंटेनाइल महामारी के खिलाफ लड़ाई में बीजिंग के सहयोग की सराहना करते हुए वांग ने कहा कि वाशिंगटन को दयालुता का बदला नाराजगी से नहीं चुकाना चाहिए और न ही बिना कारण टैरिफ लगाना चाहिए.'

'दुनिया में लागू हो जाएगा जंगल राज' 

वांग ने कहा, "दुनिया में लगभग 190 देश हैं. कल्पना कीजिए कि यदि प्रत्येक देश अपनी प्राथमिकता पर जोर देने लगे और ताकत और स्थिति में विश्वास करने लगे तो दुनिया फिर से जंगल के कानून में फंस जाएगी.  वाशिंगटन की वर्तमान नीति "किसी जिम्मेदार बड़े देश के आचरण के अनुरूप नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'चीन-अमेरिका के आर्थिक और व्यापारिक संबंध पारस्परिक हैं."

'चीन मजबूती से देगा जवाब'

उन्होंने कहा, "यदि आप सहयोग करना चुनते हैं तो आप पारस्परिक रूप से लाभकारी और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप केवल दबाव का उपयोग करते हैं, तो चीन दृढ़ता से जवाब देगा." वहीं, वांग ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता का आह्वान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget