एक्सप्लोरर

'अगर आप हमें छूते हैं..,' चीन की यूनिवर्सिटी में लॉकडाउन का छात्रों ने किया विरोध, सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

China Lockdown Protest: चीनी विश्वविद्यालयों ने महीनों के लिए आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया है. अगर छात्रों को प्रदर्शन करना है तो उससे पहले उनको अनुमति लेनी होती है.

China University Students Protest: पूर्वी चीन (China) के एक विश्वविद्यालय में छात्रों ने कैंपस में कोरोन वायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. एक छात्र को यह कहते हुए सुना गया, "आपको यह शक्ति छात्रों ने दी है... छात्रों की सेवा करो!" वहीं नाम ना बताने की शर्त पर एक तीसरे वर्ष के छात्र ने कहा कि केवल एक कोरोना केस मिलने के बाद ही परिसर को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी विश्वविद्यालयों ने महीनों के लिए आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया है. अगर छात्रों को प्रदर्शन करना है तो उससे पहले उनको अनुमति लेनी होती है. नानजिंग टेक की छात्रा ने एएफपी को बताया कि उसके साथी विश्वविद्यालय के प्रबंधन से नाराज हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि सर्दियों की छुट्टियों में उन्हें घर जाने से रोक दिया जाएगा.

'अगर आप हमें छूते हैं तो...'

पूर्व चीन के विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में छात्र और प्रशासन के बीच जमकर बहस देखने को मिली. छात्रों ने नेताओं से पद छोड़ने की मांग भी की. एक छात्र ने एपल कंपनी में हुए हिंसक प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा, "अगर आप हमें छूते हैं तो आप दूसरी फॉक्सकॉन बन जाएंगे!"

चीन की जीरो कोविड पॉलिसी का विरोध

गौरतलब है कि चीन में कोरोना वायरस के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. सरकार ने इससे निपटने के लिए जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) को लागू किया, जिसका पूरे देश में विरोध हुआ. कुछ दिनों पहले चीन के बड़े-बड़े शहरों में हजारों लोग सड़कों पर नजर आए और सरकार के कोविड प्रतिबंधों का विरोध किया. वहीं अंत में जाकर सरकार को झुकना ही पड़ा.

जनता के सामने झुकी सरकार!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) में कोरोना केस में कमी नहीं आई है, लेकिन यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बार-रेस्तरां, स्कूल, इंटरनेट कैफे, इनडोर गेमिंग स्टेडियम आदि को धीरे-धीरे खोला जा रहा है. साथ ही अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसको क्वारंटाइन सेंटर जाने की जरूरत नहीं है. उसको घर पर ही क्वारंटाइन किया जा सकता है. हालांकि, कुछ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से अब भी लॉकडाउन के विरोध की खबरें सामने आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- China Protest: चीन सरकार प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी, जीरो कोविड पॉलिसी में दी बड़ी ढील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल किया तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल किया तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget