एक्सप्लोरर

अगले हफ्ते होने जा रहे बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट से पहले चीन की चाल! हिंद महासागर में घुसाया जासूसी जहाज

Indian Ocean Region: भारत ने नवंबर में भी बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट की योजना बनाई थी और उस समय भी चीन ने अपने दूसरे जासूस जहाज युआन वांग-6 को IOR में भेज दिया था.

China Spy Ship In IOR: हिंद महासागर में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है. चीन लगातार भारत की गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर चीन ने अपना जासूसी जहाज हिंद महासागर क्षेत्र में भेजा है. भारत अगले सप्ताह एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी करने जा रहा है. ऐसे में चीन के जासूसी जहाज का हिंद महासागर (IOR) में प्रवेश करना कोई अच्छे संकेत नहीं है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी अनुसंधान और अंतरिक्ष-ट्रैकिंग पोत युआन वांग -5 ने इंडोनेशिया के सुंडा चैनल के माध्यम से आईओआर में प्रवेश किया है. वहीं भारतीय नौसेना इसको बारीकी से ट्रैक कर रही है. बता दें कि चीन का जासूसी जहाज उस समय IOR में दाखिल हुआ है, जब भारत ने भारत ने अंडमान और निकोबार क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन / नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया है.

क्या स्थगित होगा मिसाइल परीक्षण? 

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया है कि पहले चीनी जहाज कहीं और जा रहा था, लेकिन भारत के नोटम जारी करने के फौरन बाद चीनी जहाज ने अपनी दिशा बदलकर हिंद महासागर की तरफ कर दी. ऐसे में अब यह देखना काफी अहम हो जाता है कि मिसाइल परीक्षण वास्तव में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा या स्थगित किया जाएगा. 

नवंबर में भी भेजा था जासूसी जहाज

वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भारत ने नवंबर के महीने में भी बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट की योजना बनाई थी और समय भी चीन ने अपने दूसरे जासूस जहाज युआन वांग-6 को IOR में भेज दिया था. नतीजतन भारत ने मिसाइल परीक्षण रोक दिया था. युआन वांग 6 से 11 नवंबर के बीच होने वाले मिसाइल टेस्ट से पहले हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिसके लिए भारत ने नोटम जारी किया था.

भारतीय नौसेना ने क्या कहा था?

हिंद महासागर क्षेत्र में चीन बार-बार घुसपैठ कर रहा है और इस पर कुछ दिन पहले भारतीय नौसेना ने भी प्रतिक्रिया दी थी. नौसेना ने 30 नवंबर (बुधवार) को कहा कि वह हिंद महासागर क्षेत्र पर निगरानी रखती है, जहां 'चीनी घुसपैठ के घटनाएं असामान्य नहीं हैं'. नौसेना ने कहा कि वह इस रणनीतिक क्षेत्र में देश के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. दक्षिणी नौसैन्य कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल एम ए हंपीहोली ने कहा कि भारतीय नौसेना सैटेलाइट और समुद्री टोही विमानों की मदद से क्षेत्र में नजर रखती है.

ये भी पढ़ें- Ariha Saha: जर्मन सरकार से विदेश मंत्री एस जयशंकर की गुहार- 1.5 साल की बच्ची अरिहा साहा की हो घर वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget