एक्सप्लोरर

चीन ने अपनी सेना के लिए बनाई ये बड़ी योजना, कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में हुआ फैसला

सरकारी की सरकारी अखबर ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विश्लेषकों के हवाले से कहा कि पीएलए की स्थापना के 100 साल 2027 में पूरे होंगे. चीन तब तक एक पूरी तरह आधुनिक सेना का निर्माण करेगा.

बीजिंग: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के हाल ही में संपन्न एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में अमेरिका की तर्ज पर 2027 तक एक पूरी तरह आधुनिक सेना के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया गया. यहां प्रकाशित खबरों में यह कहा गया है.

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने शनिवार को चीनी विश्लेषकों के हवाले से कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की स्थापना के 100 साल 2027 में पूरे होंगे और चीन तब तक एक पूरी तरह आधुनिक सेना का निर्माण करेगा. यह लक्ष्य राष्ट्रीय क्षमता के अनुरूप है और भविष्य की राष्ट्रीय रक्षा जरूरतों को पूरा करेगा.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ सीपीसी के पूर्ण सत्र में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-25) और ‘2035 तक के दीर्घकालिक लक्ष्यों ’ को तय करने के उनके प्रस्तावों को अपनाया गया.

चौदहवीं पंचवर्षीय योजना में चीन की निर्भरता सिकुड़ते निर्यात बाजार पर कम करने के लिहाज से खपत बढ़ाने के लिए देश के घरेलू बाजार को दुरुस्त करने का लक्ष्य है, वहीं 2035 के दृष्टिकोण में सेना समेत देश के विकास का खाका है.

राजनीतिक रूप से शी के इस दृष्टिकोण से इन अटकलों को बल मिला है कि वह अगले 15 साल सत्ता में बने रह सकते हैं. माओ जेदांग के बाद शी (67) सीपीसी के सबसे अधिक शक्तिशाली नेता बनकर उभरे हैं.

सीपीसी की केंद्रीय समिति के चार दिन तक चले पांचवें पूर्ण सत्र की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश की राष्ट्रीय रक्षा क्षमताओं और आर्थिक ताकत को मजबूत किया जाना चाहिए और 2027 तक एक आधुनिक सेना के निर्माण के शताब्दी लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए.

हॉन्गकॉन्ग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने लिखा कि शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएलए को 2027 तक आधुनिक सैन्य बल बनाने का नया लक्ष्य तय किया गया है, तब तक चीन की सेना को अमेरिका की तर्ज पर तैयार किया जाएगा.

अध्ययन का अनुमान: ट्रंप की रैलियों से कोरोना के 30 हजार से अधिक मामले बढ़े, 700 लोगों की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget