एक्सप्लोरर

पाताल में समाती जा रही चीन की अर्थव्‍यवस्‍था, 18 महीने में सबसे बुरा हाल

China Economic Crisis: चीन की आर्थिक वृद्धि को घरेलू खर्च की मंदी और प्रॉपर्टी सेक्टर की खस्ताहाल स्थिति ने भी प्रभावित किया है. उपभोक्ता कीमतों में गिरावट की संभावना बढ़ गई है.

China Economic Crisis: चीन की अर्थव्‍यवस्‍था ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को पिछले डेढ़ साल में अपनी सबसे धीमी वृद्धि दर्ज की है. बीजिंग अब भी अपने कमजोर उपभोक्ता खर्च (Consumer Expenses) और प्रॉपर्टी सेक्टर में सुस्ती के बीच अर्थव्‍यवस्‍था को संजीवनी देने की कोशिश कर रहा है.

बीजिंग के नेशनल स्‍टैटिस्‍टिक्‍स ब्यूरो (NBS) ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को घोषणा की कि तीसरी तिमाही में चीन की अर्थव्‍यवस्‍था साल दर साल 4.6% बढ़ी है. यह पिछले तीन महीने की 4.7% की दर से थोड़ी कम है और 2023 की शुरुआत के बाद सबसे धीमी वृद्धि है, जब चीन कोविड-19 लॉकडाउन से बाहर निकल रहा था. हालांकि, यह 4.5% के अनुमान से थोड़ी बेहतर है.

उपभोक्ता खर्च पर संकट

चीन की आर्थिक वृद्धि को घरेलू खर्च की मंदी और प्रॉपर्टी सेक्टर की खस्ताहाल स्थिति ने भी प्रभावित किया है. उपभोक्ता कीमतों में गिरावट की संभावना बढ़ गई है, जिससे देश में महंगाई के संकट का खतरा बढ़ सकता है. सितंबर के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) ने उम्मीदों को पूरा नहीं किया, जो धीमे मांग की ओर इशारा करता है.

हाल के हफ्तों में, अधिकारियों ने अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें ब्याज दरों में कटौती और घर खरीदने पर प्रतिबंधों में ढील शामिल है. हालांकि, निवेशक अभी भी बीजिंग की ओर से किए जाने वाले बड़े वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज का इंतजार कर रहे हैं.

पिनपॉइंट एसेट मैनेजमेंट के प्रमुख अर्थशास्त्री झीवी झांग ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा, "हमें अभी और स्‍पष्‍टता का इंतजार है. नवंबर तक हमें सारे डिटेल्स का इंतजार करना पड़ सकता है, क्‍योंकि अमेरिकी चुनाव के नतीजे भी चीनी आर्थिक नीति को प्रभावित कर सकते हैं."

प्रॉपर्टी सेक्टर में संकट

चीन का प्रॉपर्टी सेक्टर में लंबे वक्त से देश की आर्थिक वृद्धि की वजह रहा है. लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि ये सेक्टर कर्ज में डुबा है. एएफपी के मुताबिक, अधिकारियों ने हाल ही में घोषणा की थी कि अधूरी आवास परियोजनाओं के लिए 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का क्रेडिट बढ़ाया जाएगा और एक मिलियन घरों के नवीनीकरण की योजना बनाई गई है.

चीजें बदलने की राह ताक रहे निवेशक

हालांकि बीजिंग का कहना है कि उसे 5 प्रतिशत सालाना वृद्धि के लक्ष्‍य को हासिल करने में पूरा भरोसा है, लेकिन अर्थशास्त्री मानते हैं कि इसके लिए अधिक सीधे आर्थिक प्रोत्साहन की जरूरत है ताकि गतिविधियों को फिर से सक्रिय किया जा सके और व्‍यापारिक विश्‍वास को बहाल किया जा सके. निवेशक चीन की आर्थिक मॉडल में बदलाव के बारे में अधिक विश्‍लेषण चाहते हैं, जिससे दीर्घकालिक वृद्धि को स्‍थिर किया जा सके.

ये भी पढ़ें:

बिलकिस को न्याय, केजरीवाल को जमानत... नए CJI होंगे संजीव खन्ना, जानें किन बड़े फैसलों में रहे शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
'हम हार गए क्योंकि... ', मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
US चुनाव में ट्रंप को लगे बड़े झटके पर आया चीन से रिएक्शन, जानें क्या कहा
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget