एक्सप्लोरर

चीन ने सख्त कोरोना पॉलिसी पर लिया यू-टर्न, मेगासिटी में कोविड मरीजों के लिए जारी किया नया नियम

China Coronavirus Cases: चीन में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं. चीन में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालत बेहद खराब बने हुए हैं.

Corona Cases In China: चीन में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या और जीरो कोविड पॉलिसी (Covid Policy) के खिलाफ प्रदर्शन के बीच चीनी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक में कोविड-19 (Covid-19) लक्षण वाले लोग भी अब सामान्य रूप से काम पर जा सकते हैं.

चीन की सरकार ने नाटकीय ढंग से अपनी सख्त कोरोना नीतियों के उलट ये फैसला किया है. जहां पहले किसी इलाके में एक कोरोना केस मिलने पर हजारों लोगों को जबरन लॉकडाउन (Lockdown) में भेज दिया जाता था. दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश कोरोना वायरस संक्रमण की मार से गुजर रहा है. इससे बचाव के लिए जहां बड़े पैमाने पर कोविड लॉकडाउन, टेस्टिंग और क्वारंटीन जैसे कदम उठाए जा रहे हैं.

चीन की जीरो कोविड पॉलिसी को लेकर लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया है. चीन के कई शहरों में इसे लेकर पुलिस और नागरिकों के बीच हिंसक झड़प की खबरें भी सामने आई. 

बेवजह कोरोना टेस्ट नहीं कराने की दी सलाह

चीन में कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच 'चोंगकिंग डेली' ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के एक नोटिस का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि चोगंकिंग की साउथ मेगासिटी की आबादी लगभग 32 मिलियन है. अधिकारियों ने माना कि इतनी बड़ी आबादी में कोरोना को ट्रैक करना असंभव है. इसलिए लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बावजूद भी उन्हें सामान्य रूप से काम करने दिया जाता है. 

नगर निगम की ओर से रविवार को जारी नोटिस में कहा गया कि कोरोना के हल्के लक्षण के बावजूद पार्टी और राज्य कार्यकर्ता अपनी शारीरिक स्थितियों और अपनी नौकरी की जरूरतों के अनुसार व्यक्तिगत सुरक्षा करने के बाद सामान्य रूप से काम कर सकते हैं. इसके अलावा नोटिस में नागरिकों से बेवजह कोविड टेस्ट नहीं कराए जाने का आग्रह भी किया गया है.

हालांकि, कुछ सुविधाओं जैसे केयर होम्स, स्कूल और जेलों के लिए के कोरोना संक्रमण नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा. वहीं चीन की तमाम स्थानीय सरकारों ने आमतौर पर कोरोना से रिकवरी के दौरान लोगों को घर पर अलग-थलग रहने की सलाह दी है. 

चीन में कोरोना का कहर जारी

चीन में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं. कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालत बेहद खराब बने हुए हैं. कुछ अस्पताल और श्मशान घाट बढ़ते मामलों और मौतों से जूझ रहे हैं. वहीं नए साल की छुट्टियों के दौरान चीन के अंडर डेवलप गांवों में कोरोना संक्रमण मामलों के बढ़ने का डर लगातार बना हुआ है.

चीन के कोविड प्रतिबंध हटाने के बाद से अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ी है. राज्य के मीडिया के अनुसार, सूज़ौ के पूर्वी शहर में अधिकारियों ने कोरोना के इलाज के लिए टेस्टिंग साइट्स को अस्थायी स्टेशनों में बदल दिया है. राज्य मीडिया ने बताया कि राजधानी बीजिंग सहित अन्य शहरों ने कुछ निवासियों को मुफ्त चिकित्सा किट सौंपी है और मरीजों से आग्रह किया है कि वे अस्पतालों में जाने के बजाय ऑनलाइन परामर्श चुनें.

इसे भी पढ़ेंः-

Exclusive: हिमाचल ने दिया ताज...कैसे चलाएंगे राज? सीएम सुक्खू ने abp से बातचीत में दिया हर सवाल का जवाब, पढ़ें इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget